फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Panchal Ghat bridge will be repaired, heavy vehicles will not be able to pass

Farrukhabad News: पांचाल घाट पुल की होगी मरम्मत, नहीं निकल सकेंगे भारी वाहन

Fri, 15 Nov 2024 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Panchal Ghat bridge will be repaired, heavy vehicles will not be able to pass
फर्रुखाबाद। पांचालघाट पुल की 50 साल की मियाद पूरी होने के बाद इसी सप्ताह पुल की मरम्मत का काम होगा। इस वजह से भारी वाहनों आवागमन बंद कर दिया गया है। वहीं, चार पहिया सहित अन्य छोटे वाहनों का निकलना जारी रहेगा। मरम्मत की वजह से पुल पर एक माह तक आवागमन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

करीब 50 वर्ष पुराना पांचाल घाट स्थित गंगा पुल अब जर्जर हो गया है। फोरलेन हाईवे के निर्माण से पुल पर यातायात का भी दबाव बढ़ा। इससे पुल के जोड़ पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। हाईवे के हिसाब से पुल की चौड़ाई कम होने की वजह से फोरलेन नया पुल स्वीकृत हो चुका है। वहीं पुराने पुल की मरम्मत भी कराई जानी है।
विज्ञापन

एनएचएआई की परियोजना क्रियान्वयन इकाई(पीआईयू) कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पांचाल घाट गंगा पुल की मरम्मत के लिए जिला प्रशासन व पुलिस अधीक्षक से अनुमति मांगी गई है। इसमें अधिकतम एक माह का कार्य दिखाया गया है। हालांकि मरम्मत कार्य में 15 से 20 दिन लगने की संभावना है। मरम्मत कार्य में पुल पर जोड़ के गड्ढे, बेयरिंग, फुटपाथ, ज्वाइंट व रेलिंग आदि कार्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरम्मत कार्य के लिए कोई अलग से बजट निर्धारित नहीं, बल्कि एन730सी के निर्माण में ही मरम्मत कार्य शामिल है। फिलहाल मरम्मत कार्य के दौरान कार, टेंपो, बाइक आदि छोटे वाहन पुल से ही निकलते रहेंगे।
भारी वाहनों को सेंट्रल जेल चौराहा या बघार से होते हुए शमसाबाद के ढाई घाट पुल से पास कराकर अमृतपुर होते हुए जमापुर या डबरी से हाइवे पर निकाले जाएंगे। इससे भारी वाहनों को करीब 20 किमी से अधिक दूरी का चक्कर लगाना पड़ेगा। प्रशासन की ओर से कार्तिक पूर्णिमा स्नान को देखते हुए अभी मरम्मत की अनुमति नहीं मिली है। हालांकि इसी सप्ताह अनुमति मिलने के साथ मरम्मत कार्य शुरू होने की उम्मीद है।



पांचाल घाट पुल की मरम्मत के लिए प्रशासन की बैठक में तिथि निर्धारित की जाएगी। इसी के साथ ही बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन भी तय किया जाएगा। कार्तिका पूर्णिमा पर गंगा स्नान की वजह से दो-तीन दिन बाद ही बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।
सुभाष चंद्र प्रजापति, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed