फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Palledar's body was found hanging in the house

पल्लेदार का शव घर में फंदे पर लटका मिला

Sat, 22 Jan 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Palledar's body was found hanging in the house
फर्रुखाबाद। शीतगृह से घर लौटे पल्लेदार ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय मां पड़ोस में गई थी। लौटने पर शोर मचाया तो आसपास के लोग भी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव महरूपुर रावी निवासी कुक्कू (18) शीतगृह में पल्लेदारी करता था। पिता मनोज का कई साल पहले निधन हो गया था। घर पर मां संजीता व बहन साहिबा हैं। शनिवार सुबह कुक्कू शीतगृह गया था। वह दोपहर लगभग 12 बजे घर लौटा। मां संजीता पड़ोस में गई थी। कुछ देर बाद जब लौटी तो कुक्कू को दुपट्टे व छत के कुंडे के सहारे फांसी पर लटका देखा।
विज्ञापन

संजीता के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। कुक्कू को फंदे से उतारकर लोग सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने कुक्कू को मृत घोषित कर दिया। कुक्कू की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव घर लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और कुक्कू के फांसी लगाने के बारे में पूछा। उसकी मां व बहन कुछ भी नहीं बता सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed