फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Oxygen plant closed due to missing employee, gas ran out

Farrukhabad News: कर्मचारी गायब होने से ऑक्सीजन प्लांट बंद, गैस खत्म

Wed, 22 Feb 2023 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant closed due to missing employee, gas ran out
फर्रुखाबाद। डॉ.राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में मनमौजी कर्मचारियों की वजह से गंभीर मरीजों का जीवन खतरे में पड़ रहा है। ऑक्सीजन प्लांट का कर्मचारी अचानक गायब होने से प्लांट बंद रहा। लिहाजा गैस खत्म हो गई। इमरजेंसी में सिलिंडरों से काम चलाया गया। अस्पताल में 47 कर्मचारी भर्ती हैं।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट से करीब 200 बेडों पर सप्लाई दी जाती है। यहां चार बेड मुख्य इमरजेंसी और 20 बेड के महिला और पुरुष इमरजेंसी वार्ड हैं। यही नहीं पांच बेड का इमरजेंसी पीडियाट्रिक वार्ड भी है। गंभीर मरीजों का आना-जाना लगा रहता है। लिहाजा उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत होती है। मंगलवार दोपहर दो बजे से ऑक्सीजन प्लांट का कर्मचारी ड्यूटी से अचानक गायब हो गया। लिहाजा ऑक्सीजन प्लांट नहीं चलाया जा सका।
विज्ञापन

सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक रोहित ने ड्यूटी की। कुछ घंटे टैंक की ऑक्सीजन चलती रही। पांच बजे के करीब टैंक खाली हो गया और ऑक्सीजन बंद हो गई। इस वक्त पीकू वार्ड में दो और पीडियाट्रिक वार्ड में पांच बच्चे भर्ती हैं। पीकू वार्ड के बच्चों को ऑक्सीजन लगाई जा रही थी। कर्मचारी न होने से बंद हुए प्लांट की वजह से इमरजेंसी और पीकू वार्ड में सिलिंडरों से काम चलाया गया। इससे मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में मंगलवार को 47 मरीज भर्ती थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्मेदार ने नहीं की वैकल्पिक व्यवस्था
प्लांट के संचालन की जिम्मेदारी पीकू वार्ड प्रभारी डॉ. विवेक सक्सेना की है। वहीं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हैं। अचानक किसी कर्मचारी के ड्यूटी पर न आने के बाद अन्य की वैकल्पिक व्यवस्था करना उन्हीं की जिम्मेदारी है। मगर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

पीकू वार्ड को ऑक्सीजन प्लांट चलाने की व्यवस्था करनी चाहिए। यदि प्लांट बंद हो गया, तो गंभीर बात है। वह इस मामले में स्पष्टीकरण तलब करेंगे। दोषी पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखेंगे।
-डॉ. राजकुमार गुप्त, सीएमएस, लोहिया पुरुष अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed