फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ow government procurement of paddy will be done at the purchasing centers till March 7

क्रय केंद्रों पर अब सात मार्च तक होगी धान की सरकारी खरीद

Sat, 26 Feb 2022 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
ow government procurement of paddy will be done at the purchasing centers till March 7
फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव के चलते धान की सरकारी खरीद एक सप्ताह बढ़ा दी गई है। इससे क्रय केंद्रों पर अब सात मार्च तक धान की खरीद की जाएगी। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 85 प्रतिशत धान की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन

जिले में धान खरीद के लिए 19 सरकारी क्रय केंद्र खोले गए हैं। एक नवंबर से 28 फरवरी तक धान की खरीद होनी थी। विधानसभा चुनाव के चलते धान खरीद में भी व्यवधान पड़ा। इस कारण धान की खरीद एक सप्ताह और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 18400 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है। 25 फरवरी तक 2914 किसानों से 15745.45 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। शनिवार को भी सातनपुर मंडी स्थित खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर करीब 30 क्विंटल धान खरीदा गया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि क्रय केंद्रों पर अब सात मार्च तक धान खरीदा जाएगा। छूटे हुए किसानों की सुविधा के लिए धान खरीद की तिथि शासन से बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed