फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Overweight policemen will also be out

80 किलो से अधिक वजन के तोंदू पुलिसकर्मी विभाग से होंगे बाहर

Wed, 07 Oct 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Overweight policemen will also be out
अधिक वजन वाले पुलिसकर्मी भी होंगे बाहर
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अनुशासन के महकमे में शासन ने पहली बार फिटनेस को लेकर भी कड़े कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। 50 वर्ष से अधिक उम्र व अस्सी किलो से अधिक वजन वाले पुलिसकर्मी निशाने पर हैं। इनकी सूची बनाई जा रही है। शासन का आदेश आते ही तोंदू पुलिसकर्मी पुलिस लाइन के मैदान में वजन कम करने को पसीना बहाने लगे हैं। कुछ पुलिस कर्मी योग का सहारा ले रहे हैं।
ये है शासनादेश
80 किलो से ऊपर के पुलिसकर्मियों की सूची बनाई जाए। इसमें लंबाई का भी उल्लेख हो। 80 किलो से ऊपर के वजन वाले तोंदू पुलिस कर्मियों को अनफिट माना जाएगा। अभी तक सेना और पैरामिलिट्री फोर्स में फिटनेस को लेकर जवानों के लिए गाइड लाइन होती थी। अब पुलिस की नौकरी में भी फिटनेस को लेकर गाइडलाइन बनाई जा रही है।
विज्ञापन

वजन अधिक होने से घट जाती है शारीरिक क्षमता
शासन का मानना है कि वजन अधिक होने से शारीरिक क्षमता घट जाती है जबकि पुलिसकर्मी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन करने के बाद ही नौकरी प्राप्त करता है। उसके बाद फिटनेस पर ध्यान नहीं देता और आरामदायक जीवनशैली अपना लेता है। इससे पुलिसकर्मी भारी भरकम और बेडौल हो जाते हैं। मोटापे से पुलिसकर्मियों को ब्लड प्रेशर, दिल संबंधी और डायबिटीज आदि बीमारियां हो जाती हैं। इससे कानून व्यवस्था को कायम रखने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिट होने पर ही मिलेगा थाने का चार्ज
शासन ने आदेश में यह भी कहा कि थाने पर चार्ज लेने वाले इंस्पेक्टर व दरोगा का वजन 80 किलो से अधिक होना ही नहीं चाहिए। उनको एक मौका भी अधिकारी दे सकते हैं। वह निर्धारित समय में योग, व्यायाम करके तथा मैदान में दौड़ लगाकर अपना वजन कम कर फिटनेस का प्रमाण पत्र देकर चार्ज पर रह सकता है।

‘शासन का आदेश आया है पचास की उम्र पूरी कर चुके व अस्सी किलो से अधिक वजन के सभी पुलिसकर्मियों की सूची बनाई जा रही है। इसमें सीओ से लेकर सिपाही तक शामिल हैं। गठित कमेटी उनकी फिटनेस की जांच करेगी। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।’ -डॉ. अनिल मिश्र, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed