फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Outsiders were chased away due to emergency, threat of filing case

Farrukhabad News: इमरजेंसी से बाहरियों को दौड़ाया, मुकदमा लिखाने की धमकी

Mon, 27 May 2024 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Outsiders were chased away due to emergency, threat of filing case
- सीएमएस का दावा, निजी अस्पतालों में मरीजों को भिजवाने का नहीं चलेगा खेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। इमरजेंसी में बाहरियों के जमावड़े की सूचना पर पहुंचे सीएमएस ने दौड़ा दिया। उन्होंने युवकों को मुकदमा लिखवाने की धमकी दी। कहा कि अब निजी अस्पतालों में मरीजों को भिजवाने का खेल नहीं चलेगा। रविवार दिन में बाहरी युवक नहीं दिखाई दिए।
लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दुर्घटना अथवा अन्य किसी बीमारी के मरीजों के पहुंचते ही कुछ बिना ड्यूटी काम करने वाले युवक मरीजों को देखने की बजाय सबसे पहले अपनों को फोन करते हैं। कुछ ही देर में निजी अस्पतालों के कई दलाल इमरजेंसी में पहुंचकर मरीज के तीमारदारों से हालत गंभीर होने की बात करने लगते।
विज्ञापन

तीमारदार अच्छा अस्पताल पूछते, तो वही कर्मचारी और दलाल उन्हें एंबुलेंस बुलवाकर ले जाने का खेल कर रहे हैं। इसकी भनक सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी को लगी, तो शनिवार रात करीब नौ बजे इमरजेंसी जा पहुंचे। वहां चार-पांच युवक बिना ड्यूटी के अंदर दिखाई दिए। उन्होंने जमकर क्लास लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ युवकों ने सफाई देने की कोशिश की, तो सीएमएस ने फटकार लगाते हुए मुकदमा लिखाने की धमकी दी। इस पर युवक भाग गए। उन्होंने कहा कि अब बाहरी लोगों का इमरजेंसी में खेल नहीं चलेगा। वह अचानक इमरजेंसी के हालात को देखेंगे।

सीसीटीवी कैमरे भी कर दिए जाते हैं बंद
मुख्य गेट, इमरजेंसी आदि में सीसीटीवी कैमरे इसीलिए लगाए गए थे कि इनसे अराजकतत्वों, अस्पताल में आने वाले दलालों अथवा धन उगाही करने वालों पर नजर रखी जाए, मगर बाहरियों के मददगार अस्पताल कर्मी कैमरों को बंद करने में सहयोग करते हैं। दलालों का आलम यह है कि वह 24 घंटे में 10-10 बार इमरजेंसी, पीकू वार्ड, एसएनसीयू और अन्य वार्डों के चक्कर लगाते हैं। जिम्मेदार इन्हें किसी भी कैमरे में देखने की जरूरत नहीं समझते। इसीलिए अनैतिक कामों को बढ़ावा मिल रहा है।

पहले क्या होता रहा, नहीं जानते। मगर अब किसी भी बाहरी को इमरजेंसी में नहीं रहने दिया जाएगा। जिससकी ड्यूटी होगी, वही काम करेंगे। बाहरी दलाल होने की सूचना मिली, तो उसे पुलिस बुलवाकर जेल भिजवाएंगे।
--डॉ. अशोक प्रियदर्शी, सीएमएस, लोहिया जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed