फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Attempting suicide outside DM office

डीएम कार्यालय के बाहर आत्मदाह का प्रयास

Sun, 25 Mar 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Mar 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Attempting suicide outside DM office
woman breifing - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जमीन को दबंगों से कब्जा मुक्त कराने के लिए महिला ने बच्चों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। महिला को खुद पर केरोसिन डालते देख मौके पर मौजूद कर्मचारियों हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन उसे पकड़कर डीएम मोनिका रानी के सामने पेश किया गया। पीड़िता ने बताया कि दो माह से अधिकारियों के यहां चक्कर लगाने के बाद हारकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। डीएम ने पीड़िता की शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारी के पास भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला व बच्चों को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।  
विज्ञापन

नवाबगंज के गांव वलीपुर निवासी अवनीश की पत्नी प्रेमशीला शनिवार को डेढ़ साल की पुत्री सुरकी और तीन साल के पुत्र भारत सिंह को लेकर कलक्ट्रेट पहुंची। झोले में बोतल में केरोसिन रखा था। डीएम कार्यालय के गेट पर पहुंचते ही महिला खुद पर केरोसिन डालने लगी। कर्मचारियों ने उसे डीएम के सामने पेश किया। डीएम ने एसडीएम और पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। महिला और बच्चों को फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोतवाली में प्रेमशीला ने बताया कि उसकी  जमीन व रास्ते पर गांव के कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर मापीट कर धमकी दी। इसकी शिकायत थाना, तहसील दिवस, एसपी और डीएम को कई बार दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पति मजदूरी करता है। दो बच्चे हैं। दबंगों के चलते जीना मुश्किल हो गया है। रास्ता खुलवाने को लेखपाल और कानूनगो से कहा तो उन्होंने 15 हजार रुपये देने पर रास्ता खुलवाने की बात कहीं। आरोप लगाया कि किसी तरह जुटाए 15 हजार रुपये देने के बाद भी कब्जा नहीं हटवाया हड़प लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed