फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Outrage over women due to liquor contracts in the village, stopped

गांव में शराब ठेके से महिलाओं में आक्रोश, बंद कराया

Thu, 01 Apr 2021 09:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
Outrage over women due to liquor contracts in the village, stopped
फर्रुखाबाद ः गांव जनैया सठैया में शराब का ठेका बंद कराने को सड़क पद प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। गांव में खुले देसी शराब के ठेके से परेशान महिलाओं ने लाठी-डंडे और मूसल लेकर दुकान बंद करवा दी। उन्होंने रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने दुकान बंद कराने का आश्वासन दिया। करीब ढाई घंटे बाद महिलाएं रोड से हटीं। वहीं शाम करीब साढ़े छह बजे शराब ठेका पुन: खोल दिया गया। इससे लोगों में आक्रोश है। इंस्पेक्टर ने जिलाधिकारी से मामले को अवगत कराने की बात कही है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव जनैया सठैया में शराब ठेका है। यहां शराब पीकर पुरुष घरों में उत्पात मचाते हैं। इससे महिलाएं और बच्चे परेशान हैं। नशेबाजी के मामलों से परेशान महिलाओं ने गुरुवार सुुबह दुकान में बिकने आई शराब की पेटियां नहीं उतरने दीं। दोपहर में फिर शराब पहुंची तो महिलाएं आक्रोशित हो उठीं। करीब 100 महिलाएं, युवतियां, बच्चे लाठी-डंडे और मूसल लेकर रोड पर आ गए। उन्होंने जसमई से सिरोली जाने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर जेपी शर्मा महिला सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास चौकी प्रभारियों को भी बुला लिया। जाम खुलवाने का प्रयास किया तो महिलाएं नारेबाजी करने लगीं। उन्होंने शराब की दुकान हमेशा के लिए बंद कराने की बात कही। महिलाओं ने कहा कि दुकान से शराब पीकर रोजाना आसपास गांव के तमाम लोग गालीगलौज, अभद्रता करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे छोटे बच्चों और बेटियों पर बुरा असर पड़ रहा है। आए दिन नशे में पुरुष घरों में महिलाओं के साथ अभद्रता करते हैं। ठेका यहां नहीं होगा, तो दूर गांवों से खरीदकर कम ला पाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर ठेका नहीं चलने देंगे। महिलाओं का गुस्सा देख इंस्पेक्टर ने अफसरों को अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने महिलाओं से दुकान हटवाने का आश्वासन दिया।
दोपहर करीब ढाई बजे महिलाएं रोड से हटकर अपने दरवाजों और पेड़ के नीचे एकत्रित हो गईं। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि अब दुकान खोली गई, तो वह फिर विरोध करेंगी। विरोध करने वालों में धन्नो देवी, बसंती देवी, दीपिका, लक्ष्मी देवी, चंद्रवती, सीता देवी, रामवती आदि 100 से अधिक महिलाएं थीं। उधर, शाम करीब साढ़े छह बजे पुन: ठेका खोल दिया गया। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि महिलाओं की बात सुनी गई। अधिकारियों को भी पूरे मामले को बता दिया गया है।

जांच कराई जाएगी
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में शराब के ठेके को लेकर महिलाओं में नाराजगी है, उन्होंने प्रदर्शन किया है इसकी जानकारी हुई है। जांच कराएंगे जैसी स्थिति बनेगी उसी अनुसार निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed