फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Outrage among family members over FIR for culpable homicide not amounting to murder; two nabbed.

Farrukhabad News: गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी से परिजन में आक्रोश, दो दबोचे

Mon, 31 Aug 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Outrage among family members over FIR for culpable homicide not amounting to murder; two nabbed.
फर्रुखाबाद। गंगानगर में शनिवार सुबह लाठी-डंडों से पीटकर ई-रिक्शा चालक की हत्या के मामले में गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज होने से परिजन में पुलिस के प्रति आक्रोश है। पुलिस ने रात में दबिश देकर दो आरोपियों को पकड़ लिया है। वहीं, घटना वाली गली में अधिकांश मकानों में ताले डालकर लोग परिवार सहित भाग गए हैं।
विज्ञापन

कादरी गेट थाने के गंगानगर कॉलोनी में ई-रिक्शा चालक आकाश कश्यप उर्फ बटरा (40) को शनिवार सुबह सात बजे मोहल्ले के ही लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों, सरिया व हॉकी से हमला कर घायल कर दिया था। पत्नी रूबी ने मोहल्ले के ही पप्पू शुक्ला, हर्ष शुक्ला, मोनू मिश्रा, सोनी मिश्रा, कंचन मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, तनु मिश्रा, रमेश धोबी, मोनू चौधरी, हरिओम उल्ली, मनु व 10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की, तो परिजन ने आक्रोश व्यक्त कर हंगामा भी कर दिया था। पुलिस ने देर रात दबिश देकर नामजद मोनू चौधरी व रमेश धोबी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर हैं। आकाश के परिजन और रिश्तेदारों में आक्रोश है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद भी परिजन ने गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया था। उन्होंने शव लेने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने परिजन को समझाकर शव उन्हें सौंप दिया था। परिजन का कहना है कि पुलिस आरोपियों को बचाना चाहती है। इसके चलते ही पुलिस ने हत्या की जगह गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अभय वर्मा ने बताया कि मारपीट में घायल होने के बाद उसका लोहिया अस्पताल में इलाज चला था। इसके चलते गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना की जा रही है। तथ्यों के आधार पर धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।
वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आकाश के दोनों पैर टूटे होने के साथ शरीर के हर अंग पर चोट होने का उल्लेख किया गया था। उसके सिर सहित अन्य स्थानों पर गंभीर चोट आने से ही मौत होने की पुष्टि की गई थी।

---------------
परिचालक का नाम सुनते ही मारा था थप्पड़
गंगानगर का आकाश कुछ लोगों से इतना खफा था कि आठ दिन पहले रोडवेज बस अड्डा पर अपना ई-रिक्शा खड़ा करके चाय पीने लगा। उसी समय एक परिचालक भी चाय पीने लगा। एक साथी स्टाफ ने पंडितजी कहकर संबोधित किया कि आकाश गाली देने लगा। आसपास के लोग कुछ समझ पाते कि आकाश ने परिचालक को थप्पड़ मार दिया। वह बेइंतहा गाली देने लगा। कुछ लोगों ने उसे मंदबुद्धि बताकर वहां से भगा दिया। आकाश कश्यप उर्फ बटरा दबंग था। उस पर शहर कोतवाली में मादक पदार्थ, आर्म्स एक्ट, चाकू मारने और सरकारी कर्मी को पीटकर घायल करने का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed