{"_id":"60674f558ebc3e8c981dbf9c","slug":"outpost-incharge-and-soldiers-were-beaten-up-and-run-farrukhabad-news-knp62117249","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला कर चौकी इंचार्ज व सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमला कर चौकी इंचार्ज व सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
विज्ञापन
सिपाही रविंद्र।
- फोटो : FARRUKHABAD
चौकी इंचार्ज व सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
मोहम्मदाबाद। वाहन चेकिंग में हुए विवाद में दबंगों ने नीबकरोरी चौकी इंचार्ज व तीन सिपाहियों को लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। चौकी इंचार्ज व एक सिपाही ने एक क्लीनिक में घ़ुसकर जान बचाई। थाने से फोर्स पहुंचने पर दबंग भाग गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दो सिपाहियों की लोहिया अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मौके से मिली बाइक को कब्जे में ले लिया है।
नीबकरोरी चौकी इंचार्ज मोहित मिश्रा शुक्रवार शाम सिपाही दिव्यांशु, रवींद्र, दीपक चौधरी के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। नीबकरोरी मंदिर में पंचमी का मेला लगा था। यहां एक युवक बिना नंबर की बाइक से आ रहा था। पुलिस टीम ने बाइक रोक ली। इस पर विवाद हो गया। युवक बाइक छोड़कर पास के गांव नगला वाले की ओर चला गया। कुछ देर बाद उसके साथ 12 से अधिक लोग लाठी डंडे लेकर पहुंचे और पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
इससे भगदड़ मच गई। चौकी इंचार्ज मोहित मिश्रा व सिपाही दिव्यांशु भागकर डॉ. सचिन के क्लीनिक में घुस गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। दबंग सिपाही रवींद्र व दीपक को पीटतेे रहे। चौकी इंचार्ज मोहित की सूचना पर कोतवाल राकेश कुमार फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
तभी गांव के लोगों ने भी दबंगों को ललकारा। इस पर वे भाग गए। कोतवाल ने चारों घायलों को सीएचसी में पहुंचाया। वहां से सिपाही रवींद्र व दीपक को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।