{"_id":"589217ae4f1c1b313de82cb9","slug":"out-of-four-candidates-contesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार प्रत्याशी चुनाव मैदान से आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार प्रत्याशी चुनाव मैदान से आउट
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 01 Feb 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Punjab Election
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा सामान्य निर्वाचन मैदान से चार प्रत्याशी नामांकन पत्रों की जांच के दौरान आउट हो गए। नामांकन पत्र जमा करने के दौरान सभी औपचारिकताएं पूरी न करने के कारण इनके पर्चों को खारिज कर दिया गया है। चारों विधानसभा क्षेत्र से कुल 73 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। अब मैदान में 69 प्रत्याशी रह गए हैं।
बुधवार को प्रेक्षकों की देखरेख में नामांकन पत्रों की जांच हुई। कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए 9 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। निर्दलीय प्रत्याशी विद्या प्रकाश ने नामांकन पत्र में 10 प्रस्तावकों का उल्लेख नहीं किया, जाति प्रमाण पत्र भी नहीं लगाया, शपथ पत्र भी पर्चे के साथ नहीं लगाए गए। इस कारण इनका पर्चा खारिज कर दिया गया।
अब मैदान में आठ प्रत्याशी बचे हैं। अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए निर्दलीय दयाशंकर समेत 15 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। दयाशंकर का पर्चा प्रस्तावकों के शपथपत्र न होने के कारण खारिज किया गया। यहां अब मैदान में 14 प्रत्याशी रह गए है।
विज्ञापन
भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने को 23 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। निर्दलीय प्रत्याशी दिलीप कुमार और अनिल भाष्कर की आयु 25 साल से कम थी, इन्होंने नामांकन फीस भी चालान के माध्यम से जमा नहीं की।
इस कारण इन दोनों प्रत्याशियों का पर्चा खारिज कर दिया गया है। अब मैदान में 21 प्रत्याशी रह गए हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र में 26 लोगों ने नामांकन कराया था। जांच में किसी भी प्रत्याशी के पर्चें में कमी नहीं मिली। सभी प्रत्याशियों के पर्चे वैध घोषित किए गए हैं।
---
कायमगंज विधानसभा रामस्वरूप गौतम (बसपा), अमर सिंह (भाजपा), सुरभि (सपा), विमला देवी, नितिन आनंद, मनीराम, कामरेड हरिश्चंद्र, रामनिवास।
भोजपुर विधानसभा अरशद सिद्दीकी (सपा), नितिन सिंह जेमनी राजपूत (बसपा), नागेंद्र सिंह (भाजपा), मोहम्मद तमजीद (पीस पार्टी), निवर्तमान विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, अनवर अली, एजाज अहमद, अरविंद कुमार पुत्र रामवीर, रीता, अवनीत, अरविंद पुत्र श्रीराम, धर्मेंद्र सिंह पाल, जलालुद्दीन, शैलेंद्र सिंह, सभासद श्रीनिवास उर्फ लल्ला, रामतीर्थ, जगपाल, जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव की मां उर्मिला, विश्राम सिंह, विजय लक्ष्मी, दलगंजन सिंह।
अमृतपुर विधानसभा नरेंद्र सिंह यादव (सपा), सुशील शाक्य (भाजपा), अरुण मिश्रा (बसपा), संजय सिंह, रघुवीर सिंह (हिंदू महासभा), शिशुप्रताप सिंह, बसपा प्रत्याशी अरूण मिश्रा की पत्नी वंदना मिश्रा, पुनीत कुमार, राजीव, उमेश कुमार, बाके लाल, प्रदीप कुमार, आशिफ मिर्जा, वृजेंद्र सिंह।
सदर विधानसभा विजय सिंह (सपा), मेजर सुनील दत्त द्विवेदी (भाजपा), मोहम्मद उमर खां (बसपा), वीना कुरील, अभिषेक, सुरेंद्र कुमार, इखलाक खान, श्याम श्री, इश्लाक खान, सुरेश, शांति स्वरूप, सर्वेश शाक्य, युसूफ खान, हंसराम, विजय सिंह पुत्र गंगादीन, जयवीर, मनोज कुमार, रमेश, सर्वेंद्र सिंह, जर्नादन दत्त, गौरव कुमार, दीपक कुमार, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी की पत्नी अनीता, रेहाना खान, पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल, धनंजय।