{"_id":"5eb983368ebc3e9056107d9c","slug":"our-bihar-bhijwai-deo-mom-and-dad-are-strong-farrukhabad-news-knp559638779","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमका बिहार भिजवाई देओ, मम्मी-पापा हैं रोबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमका बिहार भिजवाई देओ, मम्मी-पापा हैं रोबत
विज्ञापन
हमका बिहार भिजवाई देओ, मम्मी-पापा रोबत हैं
कमालगंज। स्वराज वीर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में बनाए क्वारंटीन सेंटर में बिहार के 19 लोगों को 6 मई को लाया गया था। यह लोग हरियाणा के पलवल से बिहार जाते समय जिले में पकड़े गए थे। सोमवार को उन्होंने क्वारंटीन सेंटर पर मौजूद होमगार्ड व अन्य कर्मचारियों से घर भेजने की जिद की। बोले, हम लोगन का बिहार भिजवाई देओ, हमरे मम्मी-पापा घर रोबत हैं। होमगार्डों ने उन्हें दिलाशा दी कि बिहार जाने के लिए ट्रेन आते ही उन्हें रवाना किया जाएगा।
बिहार के जिला भोजपुर के अभियांव बाजार निवासी युवक ने बताया कि यहां के आसपास के जिलों के लोगों को उनके घर भेजा रहा है। हम लोग 6 दिन से रुके हैं। हमारे मम्मी-पापा तो फोन पर रोबत हैं। यहां मच्छर काटते हैं। सुबह चाय के साथ एक छोटा बिस्कुट पैकेट मिला। डेढ़ बजे 10 पूड़ी व आलू की सूखी सब्जी मिली।
सुबह से इतनी दोपहर तक हम लोग भूखे कैसे रहें। वहीं अधिशासी अधिकारी मुन्ना कुमार ने बताया कि क्वारंटीन सेंटरों पर अधिक लोगों के आने से खाने में विलंब हुआ। दोपहर को रोटी नहीं बनवाई जा सकी। शाम के लिए बन रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लगाया बैरियर, आने वालों की बन रही सूची
कमालगंज। जहानगंज रोड से भी बड़ी तादाद में लोग मुंबई व अन्य शहरों से क्षेत्र में आ रहे हैं। इसको देखते हुए बीबीपुर गांव में ग्रामीणों ने जहानगंज रोड से गांव के लिए जाने वाले सभी रास्तों को सील कर मुख्य रास्ते पर बैरियर लगा दिया। बैरियर पर मनरेगा श्रमिकों की ड्यूटी लगा दी गई है।
जितेंद्र सिंह रिंकू कटियार ने बताया कि बाहर से बिना बताए गांवों में घुसने वालों से खतरा बन गया है। इसीलिए बैरियर लगाने का निर्णय लिया गया है। सब्जी व फल बिक्री की ठिलिया भी गांव के बाहर खड़ी कराई जा रही हैं। गांव के जो लोग जरूरी काम से आते-जाते, उनका विवरण अंकित किया जाता।
हरियाणा व गुजरात से 99 आए, बुखार वाले रोके गए
कमालगंज। गुजरात व हरियाणा से 99 लोग सोमवार को क्वारंटीन सेंटर पर लाए गए जबकि रविवार को आए लोगों में बुखार वाले तीन लोगों को छोड़ कर सभी को बसों से घर भेज दिया गया। कस्बे के स्पोर्ट गार्डन में सोमवार सुबह 36 लोग गुजरात व हरियाणा से आए थे। इनमें एक हरदोई जनपद का व्यक्ति शामिल है। फर्रुखाबाद के 35 लोग हैं।
यहां रविवार को आए 83 लोगों में 80 लोगों को घर भेज दिया गया। फरीदाबाद से आए भोजपुर के जिन तीन लोगों को बुखार था। उन्हें रोक दिया गया। हालांकि सोमवार को उनका बुखार सामान्य पाया गया। प्रेम पुष्प गेस्ट हाउस में सोमवार को गुजरात के सूरत व आनंद शहर से 63 लोग आए हैं। इनमें कायमगंज के 49, सदर के 11 व 3 अमृतपुर के शामिल हैं।