फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   other

दबंगों के डर से गांव छोड़ने को मजबूर ग्रामीण

Sat, 09 Jan 2021 10:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
other
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। दबंगों के डर से ग्रामीण परिवार समेत गांव छोड़कर जाने को मजबूर है। उसके साथ एक माह में तीन-चार बार मारपीट हो चुकी है। तहरीर देने के बावजूद दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन

गांव पहाड़पुर निवासी बालकराम के घर के पास सड़क बनी है और वहीं पास में वह अपनी जगह में पशुओं को बांधता है। कुछ लोग सड़क तोड़कर उसका रास्ता बंद करना और पशुओं को बांधने वाली जगह पर कब्जा करना चाहते हैं। इसको लेकर दिसंबर में तीन-चार बार झगड़ा हो चुका है। दबंगों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि दबंगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे वह परिवार समेत गांव छोड़कर मदनापुर निवासी रिश्तेदार के घर रहने चला जाएगा। थानाध्यक्ष आरके रावत ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस भेज कर जांच कराई थी। मामला राजस्व से संबंधित है। ग्रामीण ने जो आरोप लगाए हैं वह गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed