{"_id":"5ff74a9c8ebc3e32f057ec5c","slug":"other-farrukhabad-news-knp6045856176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई बैंकों के कर्मियों ने फैजबाग चौकी पहुंच जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई बैंकों के कर्मियों ने फैजबाग चौकी पहुंच जताया विरोध
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। किसरोली स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में चोरी के मामले में आए दिन पूछताछ के विरोध में गुरुवार को प्रबंधक की अगुवाई में कई बैंकों के कर्मियों ने फैजबाग चौकी पर प्रदर्शन किया। अब पूछताछ के नाम पर प्रताड़ित करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
गांव किसरोली स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में 30 दिसंबर की रात चोर सीसीटीवी कैमरे, राउटर, डीवीआर चोरी करके ले गए थे। पुलिस ने मैनेजर अजय कुमार त्रिपाठी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसओ बैंक कर्मियों को बुलाकर घंटों तक पूछताछ कर चुके हैं।
गुरुवार को फैजबाग चौकी इंचार्ज दया महेेश ने बैंकमित्र व कैशियर से फिर पूछताछ की। इस पर बैंक मैनेजर अजय कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में अन्य बैंकों के कर्मचारी फैजबाग चौकी पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज से कहा कि पूछताछ के नाम पर कर्मचारियों को प्रताड़ित किया गया तो जिले भर की बैंकें बंद कर आंदोलन किया जाएगा। फैजबाग चौकी इंचार्ज दयामहेेश ने बताया कि बैंक कर्मियों को पूछताछ के लिए बुलाया था। किसी के साथ कोई अभद्रता नहीं की है।बिना मास्क लगाए