फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   other

सुरक्षा सम्मान के साथ हर गतिविधि में भाग लें महिलाएं

Fri, 23 Oct 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
other
कायमगंज कोतवाली में सीएम का लाइव प्रसारण देखते विधायक, चेयरमैन व अन्य। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग का प्रसारण जिले भर के थानों में किया गया। सांसद ने फतेहगढ़, डीएम और एसपी ने मऊदरवाजा, सदर कोतवाली में विधायक ने मिशन शक्ति महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के भाषण के बाद डीएम मानवेंद्र सिंह, एसपी डा. अनिल मिश्र ने ने कहा कि महिलाएं हरेक गतिविधि में सुरक्षा और सम्मान के साथ भाग लें। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जिले का नंबर नहीं आ सका।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने में डीएम, एसपी ने मिशन शक्ति महिला हेल्प डेस्क का फीता काटा। डीएम ने कहा कि महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है। हर हाल में उनकी सहायता के लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है। महिला संबंधी अपराधों में कमी न आने से मुख्यमंत्री ने यह कार्यक्रम चलाया है। एक बुकलेट तैयार हो रही है जिसमें संक्षिप्त विवरण के साथ सरकार की योजनाएं होंगी। एसपी ने कहा, नारी हमारे समाज की शक्ति है, पर किसी कारण वश ये दूसरे स्थान पर है। इसलिए नारी को सशक्त बनाना है।
विज्ञापन

अफसरों ने मोहनी सागर, अर्चना कश्यप, नीलू, फ़रजाना बेगम, चांदनी को सम्मानित किया।
फतेहगढ़ कोतवाली में सांसद मुकेश राजपूत ने हेल्प डेस्क उद्घाटन कर कहा कि मुख्यमंत्री का महिला सम्मान का सपना हर हाल में पूरा होगा। शहर कोतवाली में विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने, अमृतपुर में विधायक सुशील शाक्य और शमसाबाद में एएसपी अजय प्रताप सिंह ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। सभी थानों में एलईडी पर मुख्यमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ विधायक अमर सिंह खटिक ने फीता काटकर किया। इंस्पेक्टर डॉ विनय राय, एस एस आई संतोष कुमार, चौकी प्रभारी दिनेश भारती, चेयरमैन सुनील चक, नगर अध्यक्ष चेतन तिवारी, साहसी बालिका टीम लीडर सिल्की मिश्रा टीम के साथ मौजूद रहीं।

नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाने में क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम ने मिशनशक्ति महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर शुभारंभ किया। अंजली यादव, थानाध्यक्ष पूनम जादौन, दरोगा साधना सिंह समेत पूरा स्टाफ मौजूद रहा। मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने थाने में महिला डेस्क का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर सीओ, थानाध्यक्ष समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed