{"_id":"5f42b2548ebc3e3d152a9342","slug":"other-farrukhabad-news-knp578434194","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण को घर में घुसकर मारपीट करने में प्रधान सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण को घर में घुसकर मारपीट करने में प्रधान सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
कंपिल। सिवारा खास में पट्टे की जमीन को लेकर ग्राम प्रधान का ग्रामीणों से विवाद हो गया। प्रधान ने साथियों के साथ मिलकर ग्रामीण के घर धावा बोल दिया। लाठी-डंडे से मारपीट कर महिला सहित तीन को घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों का इलाज सीएचसी में कराया। पीड़ित की तहरीर पर रिपोट दर्ज कर पुलिस ने प्रधान सहित तीन का शांतिभंग में चालान कर दिया।
थाना क्षेत्र के गाँव सिवारा खास निवासी भीमसेन का डेढ़ बीघा पट्टे का खेत गांव के ही पास है। भीमसेन कई वर्षों से काबिज है। उसके पिता दलपत के नाम पट्टे की जमीन है। प्रधान राजकुमार उर्फ भोला यादव उस जीन को ग्राम समाज की जमीन बता रहे है। तीन दिन पूर्व भीमसेन ने अपनी जमीन पर नींव भरनी शुरू की। उसी समय ग्राम प्रधान ने काम रुकबा दिया। रविवार सुबह ग्राम प्रधान समर्थकों के साथ ग्रामीण भीमसेन के घर गए और लाठी
डंडे से मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में भीमसेन, पुष्पा देवी, देव दत्त घायल हो गए। परिजन घायलों को लेकर थाने गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेजा। पीड़ित की तहरीर पर प्रधान सहित चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया । पुलिस ने प्रधान राजकुमार उर्फ भोला यादव , ग्रीस चन्द्र , सतीश चंद का शांतिभंग में चालन कर दिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।