फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   other

सिपाही व विकास भवन के तीन कर्मचारियों सहित 18 संक्रमित

Sun, 23 Aug 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
other
फर्रुखाबाद/कायमगंज। कोरोना से 65 वर्षीय डाक्टर और अधिवक्ता की शुक्रवार की रात मौत हो गई। डाक्टर की कायमगंज कस्बे के बजरिया मार्केट में क्लीनिक था। जहानगंज कसबा निवासी वकील का पीजीआई लखनऊ में इलाज चल रहा था। शनिवार को आई रिपोर्ट में विकास भवन के तीन कर्मचारियों सहित 18 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इससे जनपद में मरीजों की संख्या 976 पहुंच गई है।
विज्ञापन

डॉ. हरिशंकर दुबे का कायमगंज कस्बे के बजरिया मार्केट में क्लीनिक था। 18 अगस्त को उन्होंने जांच के लिए सीएचसी में नमूना दिया था। 20 अगस्त को संक्रमण की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य टीम ने उन्हें होम आइसोलेट कर दिया। शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे उनकी मौत हो गई। पत्नी मिथलेश दुबे ने स्वास्थ्य टीम को सूचना दी। उनके एक पुत्र अभिषेक दुबे उर्फ गोलू व 3 पुत्रियां हैं। सभी की शादियां हो चुकी हैं। अभिषेक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। सूचना पर वे भी दिल्ली से आ गए।
विज्ञापन

उधर, शनिवार को विकास भवन के तीन कर्मचारी और संक्रमित पाए गए। इसमें एक महिला कर्मचारी भी शामिल है। पुलिस लाइन का एक सिपाही(34) भी कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके अलावा मोहल्ला शिवनगर कालोनी निवासी युवक(30), मोहल्ला सुभाष नगर बजरिया निवासी रिटायर्ड सिपाही(65), उनकी पत्नी(60), पुत्रवधू(36), मोहल्ला अंडियाना निवासी किशोरी(17), महिला(40), नुनहाई कटरा निवासी अधेड़(55) व शहर की वृद्धा(65) कोरोना की चपेट में आ गई। गांव नूरपुर निवासी युवक(22), मोहम्मदाबाद कस्बा के मोहल्ला आजाद नगर निवासी युवक(22), कस्बे का ही युवक (24) व कमालगंज की युवती (22) भी संक्रमित मिली। गांव ज्योता निवासी युवक (26) अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था। इनमें एक संक्रमित रिश्तेदार भी शामिल था। वहां लौटने बाद सभी ने जांच कराई तो शुक्रवार को ज्योता निवासी चार लोग, जबकि खिमसेपुर निवासी 6 लोग संक्रमित मिले थे। जनपद फतेहपुर के एक 43 वर्षीय व्यक्ति की जिले के संक्रमित मरीजों में एंट्री की गई है। जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव 976 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 489 मरीज ठीक हो चुके, जबकि 198 लोग होम आइसोलेशन पूरा कर चुके हैं। 19 मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी, जबकि 270 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहानगंज। थाना व कसबा निवासी वकील राजेश उर्फ गुड्डू कटियार(52) हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। वह परिवार के साथ लखनऊ में ही रह रहे थे। 3 अगस्त को लखनऊ में ही जांच में उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उनको पीजीआई में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात वकील राजीव की मौत हो गई। इसकी सूचना उनके जहानगंज स्थित पैतृक आवास पर आते ही कोहराम मच गया। घर से मां कृष्णा देवी व भाई राजीव कुमार उर्फ बबलू लखनऊ चले गए। राजेश की मौत से पत्नी अनीता व पुत्री सृष्टि, पुत्र हर्ष का रो रो कर बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed