फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ortho patients did not get treatment

Farrukhabad News: आर्थो के मरीजों को नहीं मिला इलाज

Mon, 03 Nov 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 03 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ortho patients did not get treatment
फोटो-37 ओपीडी में खाली पड़ी बालरोग विशेषज्ञ की कुर्सी। संवाद
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को आर्थो के मरीजों को इलाज नहीं मिला। सुबह 10 बजे तक अधिकांश डॉक्टर नदारद रहे। इससे दूरदराज से आए मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रत्येक सोमवार को फतेहगढ़ दिव्यांग बोर्ड में लोहिया अस्पताल के आर्थो, ईएनटी, नेत्र सर्जन की ड्यूटी लगती है। अस्पताल में एकमात्र आर्थो सर्जन डॉ. रिषिकांत वर्मा होने की वजह से हड्डी दर्द से परेशान होकर आए 150 से अधिक मरीजों को बिना इलाज ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे तक ओपीडी में डॉ. अभय श्रीवास्तव, डॉ. प्रवीन कुमार, डॉ. ध्रुवराज सिंह ही बैठे मिले। इसके अलावा बाल रोग विशेषज्ञ, हृदयरोग विशेषज्ञ, आर्थो सर्जन, एमडी फिजीशियन, ईएनटी सर्जन सीटों से नदारद थे। हालांकि इन डॉक्टरों के इंतजार में काफी मरीज बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े 10 बजे के करीब पहुंचे ईएनटी सर्जन डॉ. नवनीत कुमार एक घंटा मरीज देखने के बाद दिव्यांग बोर्ड चले गए। इससे करीब 40 मरीजों को इलाज नहीं मिल सका। सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ने बताया कि डॉक्टरों की कमी की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज चुके हैं। दिव्यांग बोर्ड शासन की योजना है। इसी स्थिति में काम चलाना है। वह खुद ओपीडी में राउंड लेते हैं।
ओपीडी में सोमवार को अन्य दिनों की अपेक्षा मरीजों की भीड़ रही। सुबह 10 बजे के बाद लंबी कतारें लगीं। दोपहर डेढ़ बजे तक 740 मरीजों के पर्चे बनाए गए।
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed