{"_id":"58e52fe24f1c1bf5465b713e","slug":"organic-demolition-on-liquor-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकानों पर बवाल, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकानों पर बवाल, तोड़फोड़
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 06 Apr 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
ठेके के बाहर शराब पीने आए युवक के कपड़े फाड़ती महिला।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती व आसपास शराब ठेका खोलने से नाराज विश्व हिंदू परिषद के साथ महिलाओं ने दो देसी शराब और बीयर की दुकान पर हंगामा कर तोड़फोड़ की। पुलिस ने लाठियां चटकाईं तो भीड़ उनसे भिड़ गई। कई अन्य दुकानों पर भी हंगामा कर बंद करा दिया गया।
घटना के बाद ठेकेदार एकत्रित हो गए और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विश्व हिंदू परिषद की ओर से बुधवार को रायपुर स्थित मंदिर में बैठक हुई। इसके बाद यहां से महिलाएं और कार्यकर्त्ता एकत्रित होने के बाद जसमई स्थित देशी शराब ठेके पर पहुंचे।
भीड़ ठेके की जाली को तोड़कर अंदर घुस गई। ठेके पर मौजूद शराब के पौआ को उठाकर जमीन पर पटककर नष्ट करना शुरू कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। लाठियों व ईंटों से तालों को तोड़ा। कर्मचारी जैसे तैसे जान बचा कर दुकान को बंद कर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
यहां से लोग बजरिया चौकी के पास स्थित देशी शराब ठेके पर पहुंचे और तालाें को तोड़कर अंदर रखी शराब को वहां से उठा कर जमीन पर पटक दिया। पौआ को ईंटों से कुचला।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पर भीड़ के आक्रोश के आगे बेबस हो गई। यहां तोड़फोड़ करने के बाद लोग तिकोना चौकी के पास स्थित देसी, अंग्रेजी और बीयर की दुकान पर पहुंचे। इस बीच यहां पर शहर कोतवाल द्रविड़ सिंह फोर्स के साथ आ गए।
पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया। इस दौरान कुछ महिलाओं के लाठियां लगने से वे चुटहिल हो गईं। यहां से भीड़ चौक पर पहुंच गई। इस बीच सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह ने लोगों को चौक से हट जाने की बात कही।
इसके बाद भीड़ व्यापारी नेता संजीव मिश्रा बॉबी के मार्केट में स्थित बीयर शाप में घुस गई। यहां पर मौजूद कर्मचारी से महिलाओं की नोंकझोंक होने के साथ ही आक्रोशित लोगों ने फ्रिजर को तोड़ डाला। बीयर कैनों को निकालकर तोड़ा।
यहां से यह लोग रेलवे स्टेशन तिराहा स्थित देसी शराब ठेके पर पहुंचे। यहां पर ठेका बंद मिला। यहां पर महिलाओं ने तोड़ने का प्रयास किया। महिलाओं ने मॉडल शाप के तालों को भी तोड़ने का प्रयास किया।