फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Order to vacate 26 houses near the mound within 24 hours

Farrukhabad News: टीले के पास बने 26 मकानों को 24 घंटे में खाली करने का आदेश

Tue, 24 Sep 2024 03:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Order to vacate 26 houses near the mound within 24 hours
फर्रुखाबाद। टाउन हाॅल टीले पर बने तहसील भवन में दरारें आने के बाद प्रशासन सख्त है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने टीले के नीचे पास में बने 26 मकानों को नोटिस देकर 24 घंटे में खाली करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील की इमारत में दरारें पड़ने के बाद प्रशासन ने आधा भवन खाली करवा दिया है। यह भवन कभी भी धराशायी हो सकता है। इसका मलबा 50 फीट नीचे रकाबगंज खुर्द में बने भवनों पर जाने की आशंका है। जिलाधिकारी के आदेश पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने 26 मकानों को चिह्नित कर खाली कराने के नोटिस दे दिए हैं।
विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे नोटिस मिलने के बाद मकान में रह रहे लोगों में खलबली मच गई। लोग एकत्रित होकर सदर तहसील में एसडीएम रजनीकांत पांडेय से मिले। उन्होंने ईओ की ओर से नोटिस देने की बात कहकर उनके पास भेज दिया। लोगों की भीड़ जब नगर पालिका ईओ दफ्तर पहुंची, तो वह नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का दर्द... जिंदगी भर की कमाई से एक मकान बनाया, उसे भी खाली करवा रहा प्रशासन
मकान मालिकों ने एसडीएम रजनीकांत पांडेय से मुलाकात की। सभी लोग अपने मकान के कागजात भी लेकर पहुंचे थे। कहा कि पूरी जिंदगी में एक मकान बनवा पाया। उसे भी खाली करने के आदेश हैं। अब कहां जाएं। प्रशासन उनके लिए मकान की व्यवस्था करे। मकान मालिकों ने बताया कि यदि मकान नहीं मिला, तो वह अपनी जिम्मेदारी पर अपने मकानों में ही रहेंगे। उन्होंने बताया कि वह विधायक, सांसद और चेयरमैन के पास जाएंगे। नोटिस लेने वालों में शिवा राठौर, सरताज, रामप्रकाश, विशाल, विनोद, रिषि, सागर, सौरभ पाल, इश्तियाक, सतीश पाल, राम, विकास वाल्मीकि आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed