फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Order to confiscate the house of the person wanted for robbery

Farrukhabad News: लूट में वांछित का मकान कुर्क करने के आदेश

Thu, 14 Dec 2023 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Order to confiscate the house of the person wanted for robbery
फर्रुखाबाद। कोर्ट ने लूट में वांछित का मकान कुर्क करने के आदेश दिए हैं। आरोपी की तलाश में पुलिस कई बार दबिश दे चुकी है। कुर्की चस्पा की कार्रवाई कर डुगडुगी पिटवाने के बाद भी आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ।
विज्ञापन

एंटी डकैती न्यायालय मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना में कोतवाली कायमगंज के गांव ढूढ़ेमई मजरा नगला नट निवासी चंदन कुमार काफी समय से वांछित चल रहा है। पुलिस ने उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश मारी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। जानकारी करने पर गांव के लोगों ने बताया कि चंदन परिवार सहित कहीं चला गया। पुलिस ने चंदन की जमानत लेने वाले फतेहगढ़ कोतवाली के गांव याकूतगंज निवासी सुनील कुमार व विनोद कुमार की भी तलाश की। वहां लोगों ने बताया कि काफी समय पहले दोनों देहरादून चले गए।
विज्ञापन

कोर्ट ने दोनों जमानतगीरों की जमानत की धनराशि भू राजस्व की भांति वसूलने के संबंध में डीएम को आदेश दिए हैं। चंदन के घर पर कुर्की चस्पा कर डुगडुगी भी पिटवाई जा चुकी है। उसके बाद भी चंदन कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। कोर्ट ने कुर्की कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दी कि घर में ताला लगा है। ऐसे में कुर्की की कार्रवाई कैसे की जाए। कोर्ट ने वीडियोग्राफी के साथ कुर्की की कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed