फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Order for report on filing false case of molestation

Farrukhabad News: छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा लिखाने पर रिपोर्ट के आदेश

Thu, 25 May 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 25 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Order for report on filing false case of molestation
फर्रुखाबाद। किशोरी से छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज कराने पर कोर्ट ने वादी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। कोर्ट ने मुकदमे में लगाई फाइनल रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने गांव के विजयराम उर्फ करू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि 14 वर्षीय पुत्री 30 अक्तूबर 2017 को खेत में मवेशी चराने के लिए गई थी। वहां विजय राम उर्फ करू ने पुत्री को पीछे से दबोच लिया और खेत में ले जाने का प्रयास किया। गांव के फकीरेलाल के पहुंचने पर विजयराम उर्फ करू पुत्री को छोड़कर भाग गया। विवेचक ने किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन

किशोरी ने बताया कि खेत पर फकीरेलाल से उसकी मुलाकात नहीं हुई। पिता ने गांव में रंजिश के चलते झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया था। विवेचक ने मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाकर कोर्ट में भेज दी। कोर्ट ने फाइनल रिपोर्ट के संबंध में वादी पिता को नोटिस देकर तलब किया। कई बार बुलाने पर पिता कोर्ट में पेश हुआ, लेकिन इस संबंध में कोई दलील नहीं दे पाया। कोर्ट ने फाइनल रिपोर्ट को त्वीकार कर किशोरी से छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाले वादी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed