{"_id":"604cf2ce8ebc3ed3075e72a5","slug":"orakhpur-defeated-shahjahanpur-club-team-farrukhabad-news-knp6174243190","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर की टीम ने शाहजहांपुर क्लब को सात विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर की टीम ने शाहजहांपुर क्लब को सात विकेट से हराया
विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित स्टेडियम में शॉट लगाता बल्लेबाज।
- फोटो : FARRUKHABAD
शाहजहांपुर क्लब की टीम को गोरखपुर ने हराया
फर्रुखाबाद। राममनोहर लोहिया स्मृति टी-20 तृतीय क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रथम लीग मैच में गोरखपुर की टीम ने शाहजहांपुर क्लब को सात विकेट से हरा दिया। गोरखपुर टीम के खिलाड़ी आशीष को बेहतर प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
फतेहगढ़ स्थित स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में शनिवार को टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पहला लीग मैच गोरखपुर व शाहजहांपुर क्लब के बीच में खेला गया। शाहजहांपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के दोनों ओपनर बिना रन बनाए ही आउट हो गए। तीसरा खिलाड़ी भी कैच आउट हो गया। टीम 14.5 ओवर में 77 रन बनाकर आल आउट हो गई।
गोरखपुर की ओर से आशीष ने शानदार गेंदबाजी कर 3.5 ओवर में महज छह रन देकर पांच विकेट झटक लिए। जवाब में उतरी गोरखपुर की टीम के ओपनर शुभम ने नाबाद 25 रन, अनुराग ने 17, राहुल ने 24 रन बनाए। टीम ने 10.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 78 रन बना लिए।
विज्ञापन
आल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष बलराम यादव ने गोरखपुर के खिलाड़ी आशीष को मैन ऑफ द मैच घोषित कर पांच सौ रुपये नगद व शील्ड देकर सम्मानित किया। अंपायर की भूमिका मिर्जा वसीम बेग, रफीकुल अंसारी ने निभाई।
स्कोरिंग मोहम्मद अहमद, कमेंट्री ऋषि कश्यप ने की। आयोजन समिति के फज्जी खान, दानिशखान, अरबाज खान मौजूद रहे। टूूर्नामेंट के संरक्षक सपा नेता विजय यादव किसी वजह से उद्घाटन करने नहीं पहुंच सके।