फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Opposition to marking of government land, officers returned

सरकारी भूमि के चिह्नांकन का विरोध, अधिकारी बैरंग लौटे

Wed, 20 May 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Opposition to marking of government land, officers returned
सरकारी भूमि के चिह्नांकन का विरोध, अधिकारी लौटे
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित नरेंद्र सरीन मांटेसरी स्कूल के बाहर आकांक्षा समिति का कक्ष है। इसके जीर्णोद्धार के लिए दोपहर को सीडीओ, सिटी मजिस्ट्रेट, ईओ पहुंचे। भूमि का चिह्नांकन का विरोध होेने पर अधिकारी लौट गए।
नरेंद्र सरीन विद्यालय की भूमि पर कब्जे को लेकर काफी पुराना विवाद है। स्कूल परिसर में आकांक्षा समिति का पुराना कक्ष है। समिति की पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी की पत्नी हैं, जबकि उपाध्यक्ष सीडीओ की पत्नी। कक्ष का जीर्णोद्धार कराया जाना है।
विज्ञापन

इसके लिए सीडीओ डा.राजेंद्र पैंसिया, सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड, ईओ रश्मि भारती व भाजपा नेता डा.रजनी सरीन मौके पर पहुंची। बाउंड्री निर्माण को मजदूरों ने फावड़े से चिह्नांकन शुरू किया। परिसर में कार खड़ी देख सीडीओ ने हटाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी एक वकील ने साथियों को भी बुला लिया। विरोध के साथ पैमाइश के बाद निर्माण कराने का तर्क दिया गया। कहा कि अधिकारी पैदल आने वाले प्रवासियों पर ध्यान नहीं दे रहे और भीड़ जुटाकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने आ गए। मामला तूल पकड़ने लगा तो सीडीओ चले गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने लोगों को समझाया और चिह्नांकन रुकवा दिया। सभी अधिकारी लौट गए।

सीडीओ डा.राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि नजूल की भूमि का नजरी-नक्शा तैयार कराकर पैमाइश होगी। शुक्रवार को विरोध करने वाले लोगों को अपने भवन के कागजात लेकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय बुलाया गया। जिसके पास भवन के कागज नहीं होंगे वह निर्माण अवैध है। जिलाधिकारी निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed