फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Opened fire on cousin due to rivalry

Farrukhabad News: रंजिश में चचेरे भाई पर झोंका फायर

Mon, 27 Jan 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 27 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Opened fire on cousin due to rivalry
सीएचसी में भर्ती घायल अंकित को देखते डॉक्टर। - फोटो : सीएचसी में भर्ती घायल अंकित को देखते डॉक्टर।
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव ललई निवासी लाइनमैन को सोमवार शाम गोली मारकर घायल कर दिया। युवक ने ताऊ के पुत्र पर गोली मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गांव ललई निवासी अंकित मिश्रा बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन हैं। सोमवार शाम अंकित जब गांव पहुंचे तो ताऊ के बेटे से विवाद हो गया। इस पर उसने गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर इंस्पेक्टर रामअवतार फोर्स के साथ गांव पहुंचे। घायल को सीएचसी भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
घायल अंकित ने बताया उनके ताऊ के बेटे ने छह वर्ष पहले गैर बिरादरी में शादी कर ली थी। परिवार ने उन्हें छोड़ दिया था। अब वह फिर वापस आ गया। ताऊ का परिवार एक हो गया। हमसे रंजिश मानता है। इसी के चलते ताऊ के पुत्र ने उन्हें गोली मार दी। इंस्पेक्टर रामअवतार ने बताया मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




---------

मोबाइल लूट के दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

कायमगंज। प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ने बताया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव कुबेरपुर मोड़ के पास पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा। पूछताछ में उनसे लूट एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार लूटा गया मोबाइल गांव दमदमा निवासी अर्जुन का है, जो 8 दिसंबर को इन आरोपियों ने चलती बाइक पर झपट्टा मारकर लूट ले गए थे। पकड़े गए आरोपी कंपिल थाना क्षेत्र के गांव मांझ गांव व पट्टी मदारी के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

बाइक की टक्कर से वृद्ध घायल

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी निवासी मेवाराम (74) बाजार कर वापस घर लौट रहे थे। इंदिरा कॉलोनी मोड़ पर बाइक की टक्कर से वह घायल हो गए। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के पुत्र अमित कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed