फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   OPD is not happening in TB hospital for nine months

Farrukhabad News: टीबी अस्पताल में नौ माह से नहीं हो रही ओपीडी

Thu, 03 Aug 2023 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
OPD is not happening in TB hospital for nine months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य विभाग की अपर निदेशक को टीबी अस्पताल बिना डॉक्टर के ही चलता मिला। अक्तूबर से ओपीडी नहीं की जा रही है। गंदगी की भरमार मिलने पर एडी ने नाराजगी जताई। डीटीओ को चेतावनी दी है।

जिले की स्वास्थ्य सेवाएं भगवान भरोसे चल रही हैं। अपर स्वास्थ्य निदेशक कानपुर मंडल डॉ.अंजू मिश्रा अपने प्रधान सहायक जेपी सुडेले के साथ निरीक्षण करने सीएमओ कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने पास में संचालित टीबी अस्पताल देखा। वह झाड़ियों से घिरे अस्पताल में गंदगी देख दंग रह गईं। वहां जिला क्षय रोग अधिकारी के अलावा दो अन्य डॉक्टरों की तैनाती बताई गई, लेकिन मौके पर कोई डॉक्टर नहीं था।
विज्ञापन

मौके पर मिले चीफ फार्मासिस्ट कमलेश शाक्य ने बताया कि वह स्थानांतरित हो चुके हैं, लेकिन कार्यमुक्त होने का आदेश नहीं दिखा सके। एडी ने जब ओपीडी रजिस्टर मांगा तो पता चला कि अक्तूबर से अस्पताल में ओपीडी हो ही नहीं रही है। अस्पताल का काेई भी रजिस्टर डीटीओ द्वारा सीन नहीं किया गया था। एडी डॉ.अंजू मिश्रा ने बताया कि टीबी अस्पताल की स्थिति काफी खराब मिली। उन्होंने डीटीओ डॉ.रंजन गौतम को चेतावनी दी। वह अपनी निरीक्षण आख्या शासन को भेजेंगी। वहां से कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की भी देखी बदहाली
अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ.अंजू मिश्रा ने एएनएम ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया। वहां एसी व कूलर न होने से प्रेक्टिकल नहीं हो रहे थे। पूछताछ में छात्राओं ने बताया कि हास्टल से लेकर क्लास रूम में गर्मी से परेशान हैं। शौचालय का टैंक चोक है और बाथरूम का भी पानी निकलता नहीं है। बदहाली देख एडी ने सफाई कराने के निर्देश दिए। एसी व कूलर लगवाने की कहने पर सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि बजट नहीं है। इस पर एडी ने बजट की डिमांड भेजने के निर्देश दिए।

फतेहगढ़ सीएचसी भी देखा
एडी डॉ.अंजू मिश्रा ने फतेहगढ़ सीएचसी का निरीक्षण किया। वहां प्रसव न कराने के बारे में जानकारी ली। इस पर बताया गया कि अस्पताल में व्यवस्थाएं पूरी कर एक प्रसव भी कराया जा चुुका है। अस्पताल का सीएचसी में पंजीकरण न होने से प्रसूता को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में दिक्कत आ रही है। इस पर एडी न कहा कि जिलाधिकारी से अनुमोदन लेकर निदेशालय को पत्र भेजा जाए। अस्पताल में पर्याप्त स्थान व उपकरण होने के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं का जनता को लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान एसीएमओ डॉ.यूसी वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ.आरसी माथुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed