फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Only 512 gram panchayats on fire , to extinguish the fire in the seven municipal responsibility

इकलौती दमकल पर है 512 ग्राम पंचायतों, सात नगर निकायों में आग बुझाने की जिम्मेदारी

Mon, 27 Apr 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 27 Apr 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Only 512 gram panchayats on fire , to extinguish the fire in the seven municipal responsibility
आग लगने पर दमकल नहीं, अपने भरोसे रहें। वजह, जिले में अग्निशमन विभाग के
विज्ञापन
पास केवल एक ही दमकल है। दो छोटी गाड़ियां यानी फायर टेंडर जरूर हैं लेकिन इनमें पानी स्टोर करने का इंतजाम नहीं है। दोनों फायर टेंडर पंपिग सेट के भरोसे रहते हैं । जब तक पानी का इंतजाम कर आग बुझाने की कवायद शुरू  की जाएगी, तब तक तो बहुत देर हो

जाएगी।एक मार्च से शुरू हुए फायर सीजन का दूसरा महीना खत्म होने को है लेकिन विभाग की तैयारियां की तैयारियां अब भी मुकम्मल नहीं हो पाई हैं। पेश है गर्मी के मौसम में अग लगने की घटनाओं के मद्देनजर अग्निशमन विभाग के मौजूदा हालात और संसाधनों के अभाव की समस्या को उजागर करती रिपोर्ट :               

जिले का रकबा 228830 हेक्टेयर है। 512 ग्राम पंचायतें और 1020 राजस्व ग्राम हैं। सात नगर निकाय है। इनमें 18 लाख 85 हजार 204 की आबादी बसर करती है। इतनी बड़ी आबादी को आग के खतरे से बचाने के लिए महज एक ही दमकल है। यह भी पुरानी हो चुकी है। इसी में पानी स्टोर रहता है। आग लगने पर मुख्यालय के दूर दराज इलाकों में इसको

तुरंत पहुंचना मुमकिन नहीं है। छोटी गाड़ियों में से एक कायमगंज तहसील भेजी गई है। महकमे के पास केवल दो छोटी गाड़ियां फायर टेंडर हैं। भीषण आग लगने पर बड़ी दमकल ही हालात पर काबू पा सकेगी।

फायर पोस्ट गायब, तालाब सूखे
आग लगने पर पानी का संकट सबसे बड़ी समस्या साबित होती है। नगर निकायों में दमकल को पानी मुहैया कराने के लिए जगह जगह फायरपोस्ट  बने थे। नगर निकायों की लापरवाही से फ ायर पोस्ट ध्वस्त हो चुके हैं। ऐसे में नलकूप चलाकर या ओवरहेड टैंकों से दमकल को पानी मुहैया करना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब सूखे पड़े हैं। किसानों के ज्यादातर ट्यूबवेल गांव के बाहर हैं। मौजूदा हालात में गांव में आग लगने पर पहुंचने वाली
दमकल को सबसे पहले पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है।

विभाग में स्टाफ की है कमी
अग्निशमन विभाग के पास स्टाफ की भी कमी है। जिले में सहायक एफएसओ के दो पद हैं। इन पर किसी की भी तैनाती नहीं है। हवलदार व चालक के एक एक पद खाली हैं। 25 फायरमैन में से 18 फायरमैन ही तैनात हैं। चार लीडिंग फायरमैन में से एक ही पद है।

दमकलकर्मी झेलते पीड़ितों का गुस्सा
दमकलकर्मियों को आग लगने के बाद देर से पहुंचने पर पीड़ितों को गुस्सा झेलना पड़ता है। 11 अप्रैल को कंपिल के इकलहरा गांव में आग लगने से 33 झोपड़ियां जल गई थीं। दमकल के पहुंचने से पहले सब कुछ स्वाहा हो चुका था। ग्रामीणों ने देर से पहुंचने पर दमकलकर्मियों को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। गांव के लोगों ने खुद आग बुझाई थी। 18 अप्रैल

को असगरपुर व अरियारा में भी गंाव के लोगों ने खुद आग पर काबू पाया था। दमकलकर्मियों की एक अन्य समस्या बचाव के उपकरणों का भी न होना है। उनके पास न तो फायरबूट हैं और न हेलमेट। इससे आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मी झुलस जाते हैं।

नहीं मिल पाएगी एक और दमकल
जिले को एक और दमकल गाड़ी के लिए चेचिस मिली है। इसे बनवाया जाना है। यह इस सीजन में तैयार होती नहीं लग रही। राजेपुर के दौलतपुर चकई गांव में फायर स्टेशन के लिए जगह तलाशी गई है। अभी निर्माण शुरू नहीं हो पाया। फायर स्टेशन अगले सीजन में बनने की संभावना है। कायमगंज में फायर स्टेशन के लिए जगह ही नहीं मिल पाई है।

वर्जन

एक दमकल गाड़ी के लिए चेचिस मिली है। इसे बनावाया जाएगा। राजेपुर में स्थायी फायर स्टेशन के लिए जगह मिल गई है। कायमगंज में जगह तलाशी जा रही है। दमकलकर्मियाें के लिए उपकरण मौजूद हैं। पुलिस की नई भर्ती से स्टाफ की कमी की समस्या खत्म हो जाएगी ।
                                    यदुनाथ सिंह, फायर अधिकारी



आग लगने पर मदद के लिए इन नंबराें पर कर सकते कॉल
अग्निशमन कार्यालय -05692 -234101
अग्निशमन अधिकारी -9450008888
सीओ सिटी- 9454401449

सीओ कायमगंज-945440 1450
सीओ मोहम्मदाबाद-9454401451
सीओ अमृतपुर-9454401452

कोतवाली फर्रुखाबाद- 9454403326
कोतवाली फतेहगढ़ -9454403321
कोतवाली कायमगंज -9454403325

कोतवाली मोहम्मदाबाद-9454403329
थाना अमृतपुर-9454403320
थाना जहानगंज-9454403322

थाना कमालगंज-9454403324
थाना कंपिल-  9454403323
थाना मऊदरवाजा-9454403327

थाना मेरापुर- 9454403328
थाना नवाबगंज- 9454403330

थाना शमसाबाद- 9454403332
थाना राजेपुर- 9454403331
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed