फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Only 23 out of 183 complaints resolved on Total Resolution Day

Farrukhabad News: संपूर्ण समाधान दिवस पर 183 शिकायतों में मात्र 23 का निस्तारण

Sun, 20 Oct 2024 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Only 23 out of 183 complaints resolved on Total Resolution Day
कायमगंज। प्राथमिक विद्यालय बलीपुर भगवंत के कक्ष में सामान भरे जाने की शिकायत पर डीएम ने बीईओ को जमकर फटकारा। बीएसए को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। गांव चांदपुर कक्ष निवासी नरेश चंद्र ने तहसीलदार न्यायिक कार्यालय से उनके वाद की पत्रावली गायब होने की शिकायत की। कहा कि कार्यालय के बाबू से कई बार पत्रावली ढूंढने की गुजारिश की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। डीएम ने एसडीएम को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम डॉ. वीके सिंह व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने जनसुनवाई की। नबावगंज क्षेत्र के गांव बघौना निवासी रामसेवक ने कहा उनकी कृषि भूमि पर प्रधान ने जबरन चकरोड डाल दिया। रोकने पर मारपीट पर आमादा हो गए। गांव टिलियां निवासी रमेश चंद्र ने कहा कि नगर का कच्चा नाला उनके खेत के पास से बना है। बारिश के दिनों में इसका गंदा पानी ओवरफ्लो होकर उनकी फसलें बर्बाद कर देता है।
विज्ञापन

गांव उलियापुर निवासी सुनील कुमार ने कहा उनके ट्यूबवेल तक जाने वाली बिजली की लाइन पिछले दिनों चीनी मिल की दीवार गिरने से टूट गई। इससे फसलों में पानी नहीं लगा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान 183 शिकायतें आईं, जिसमें 23 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान विधायक डॉ सुरभि, सीडीओ अरविंद कुमार मिश्रा, एसडीएम रवींद्र कुमार, सीओ जय सिंह परिहार आदि रहे।

-----------


15 किसानों को वितरित किया सरसों का बीज

कायमगंज। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम डॉ वीके सिंह व विधायक डॉ सुरभि ने 15 किसानों को सरसों के बीज की मिनी किट (2 किलो वजन) वितरित किया। जिला कृषि अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि हर ब्लाक में सरसों के बीज की मिनी किट किसानों को वितरित की जा रही हैं। गांव धर्मपुर निवासी रामभरोसे की बाढ़ के पानी डूबकर मौत हो गई थी। उनकी पत्नी राजकुमारी को दैवीय आपदा के तहत 4 लाख रुपये उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर डीएम व विधायक ने उन्हें प्रमाण पत्र दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed