फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Online teaching started in colleges

कॉलेजों में ऑनलाइन शिक्षण का कार्य शुरू

Thu, 16 Apr 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Online teaching started in colleges
फर्रुखाबाद। शैक्षिक सत्र 2020-21 एक अप्रैल से शुरू हो गया है। लॉकडाउन के कारण सभी विद्यालय बंद हैं। बच्चों का कोर्स पूरा कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने सभी इंटर कालेजों के प्रधानाचार्यों को ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू कराने का आदेश दिया है। इसमें कहा कि सभी प्रधानाचार्य व्हाट्सएप ग्रुप बनाए। माध्यमिक शिक्षा की वेबसाइट से पाठ्य पुस्तक एवं दीक्षा पोर्टल से सभी कक्षाओं के विषयवार वीडियों को डाउनलोड कर व्हाट्सएप ग्रुप पर अपलोड किया जाए। सभी शिक्षक व्हाट्सएप के माध्यम से बच्चों को शिक्षण कार्य कराएंगे।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित आरआरपी सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में बच्चों को ऑन लाइन शिक्षा देने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रधानाचार्य डा. सुधा मिश्रा की ओर से लॉकडाउन में बच्चों के शिक्षण कार्य को स्मार्ट क्लास व पठन सामग्री उपलब्ध करानी शुरू की है। सभी शिक्षक घर से रचनात्मक वर्कशीट बनाकर स्कूल की वेबसाइट के माध्यम से बच्चों को उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन

उप प्रबंधक सिद्घार्थ मिश्रा ने बताया कि स्मार्ट क्लास कक्षा 12 तक के बच्चों के लिए शुरू की गई है। फतेहगढ़ के सिविल लाइन स्थित बीपीएम स्कूल में भी ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है। प्रधानाचार्य जयदीप पाल ने इसके लिए क्लासवार व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किया है। इसके माध्यम से ऑनलाइन शिक्षण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed