फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Online fraud with a woman in the name of providing accommodation

Farrukhabad News: आवास दिलाने के नाम पर महिला से ऑनलाइन ठगी

Sat, 23 Dec 2023 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Online fraud with a woman in the name of providing accommodation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कायमगंज। थाना दिवस में आवास दिलाने के नाम पर महिला से ऑनलाइन ठगी करने का मामला छाया रहा। इसके अलावा भूमि विवाद संबंधी सात शिकायतें पहुंची। जिसमें 2 का निस्तारण कर दिया गया।

थाना समाधान दिवस में तहसीलदार आलोक कटियार व इंस्पेक्टर राम अवतार ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान गांव नरैनामऊ निवासी शकील की पत्नी नसरीन ने कहा कि सुबह उनके मोबाइल पर फोन आया। ठग ने कहा तुम्हारी कालोनी पास हो गई है। 7300 रुपये उनके खाते में डाल दो। महिला ने रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 19300 रुपये की और मांग की गई। इस पर महिला ठगी का शक होने पर कोतवाली में सूचना दी।
विज्ञापन

गांव सिनौली निवासी बाबूराम ने कहा कि उनके पड़ोसी जबरन उनकी आवासीय जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध पर धमकी दे रहे। गांव पचरौली निवासी तेजराम ने कहा उनके पड़ोसी ने उनकी भैंस बांधने वाली जगह पर जबरन कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव झब्बूपर निवासी देव सिंह ने कहा कि गांव के दबंग चकरोड नहीं बनने दे रहे हैं। राजस्व कर्मी दो बार पैमाइश कर लौट आए हैं। इस दौरान एसआई सुनील कुमार, शमीमुदद्दीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed