{"_id":"6855b0ee3bb7faa008048c71","slug":"online-attendance-of-students-of-secondary-schools-will-be-taken-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-125842-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की लगेगी ऑनलाइन हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की लगेगी ऑनलाइन हाजिरी
Sat, 21 Jun 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नवीन शैक्षिक सत्र से माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के साथ ही अब छात्र-छात्राएं भी ऑनलाइन हाजिरी लगाएंगे। मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ ही कक्षाध्यापक की होगी। जल्द ही माध्यमिक शिक्षा विभाग ऑनलाइन हाजिरी का एप जारी करने जा रहा है। यह एप कक्षाध्यापकों को अपलोड करना होगा। इसी के माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन हाजिरी लगाएंगे। इससे अनुपस्थिति पर लगाम कसेगी।
जनपद में 271 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। अक्सर देखा जाता है कि माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश लेने के बाद छात्र-छात्राएं स्कूल ही नहीं आते हैं। हाईस्कूल-इटंरमीडिएट के विद्यार्थी तो प्रवेश लेने के बाद सिर्फ परीक्षा देने ही जाते हैं। यही नहीं इंटर काॅलेजों के अधिकांश छात्र-छात्राएं स्कूल में देर से आते हैं और जल्दी चले जाते हैं। इन सब स्थितियों में सुधार के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था की है। इससे छात्र संख्या बढ़ने के साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होने की उम्मीद है। ऑनलाइन हाजिरी की निगरानी जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर अधिकारी करेंगे। डीआइओएस नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जुलाई से एप के माध्यम से छात्र-छात्राओं की हाजिरी ली जाएगी। इसके लिए एप बनाया जा रहा है। एप के माध्यम से पता चल जाएगा कि शिक्षक व छात्र-छात्राएं कितने बजे उपस्थित हुए। प्रधानाचार्यों को लॉगिन आइडी व पासवर्ड दिया जाएगा।