फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   one thousand needy Haq killed

एक हजार जरूरतमंदों का मारा हक

Sun, 31 Jan 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sun, 31 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
one thousand needy Haq killed

फर्रुखाबाद। समाजवादी पेंशन के लिए पात्राें की तलाश में लापरवाही बरती गई। ग्राम पंचायताें और नगर निकायों के वार्डों में फौरी बैठकें हुईं। खुली बैठकाें के जरिए पात्रों को तलाशने का काम अगस्त तक पूरा होना था, अभी तक नगर निकायों और देहात इलाकेे में 1000 पात्रों की खोजा नहीं जा सका।

विज्ञापन


समाजवादी पेंशन के लिए जिले को 39000 लाभार्थियाें का लक्ष्य मिला है। इनका चयन अगस्त तक होना था। 35 ग्राम पंचायतें अब तक 400 पात्राें को नहीं तलाश पाई है। नगर निकायों का भी लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। निकाय इलाकों को 600 पात्र नहीं मिले हैं। इनमें शहर इलाका भी शामिल है। शहर पालिका 200 पात्राें को नहीं तलाश पाई। जिला समाज कल्याण अधिकारी दो बार प्रस्ताव मांग चुकी है। इसके बाद भी लापरवाही कायम है।
विज्ञापन


6 माह में 3 हजार का नुकसान
समय से लाभार्थी ढूंढ लिए जाते तो जनवरी तक इन्हें तीन हजार रुपये की मदद मिल जाती। चुने जाने वाले पात्राें को छह माह में तीन हजार रुपये का नुकसान हुआ है। समाजवादी पेंशन के तहत चुने जाने वालों को 500 रुपये महीने पेंशन मिलती है। यह रकम इनके खातों में जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पात्राें के चयन की व्यवस्था
पेंशन के पात्राें के चयन के लिए शहर व देहात में खुली बैठकें होती हैं। निकायों में सभासद और देहात में ग्राम प्रधान लाभार्थी को पेंशन दिए जाने का प्रस्ताव देते हैं। इनके  सत्यापन के बाद जिला समाज कल्याण विभाग पात्रों को सूची में दर्ज कर लेता है। इसके बाद पेंशनरों के खाते में पेंशन पहुंचती है।

दिसंबर तक पैसा खातों में
25106 पेंशनरों समाजवादी पेंशनराें के खाते में दिसंबर तक पैसा भेज दिया गया है। अब तक 38000 पात्रों का चयन किया जा चुका है। 2894 लाभार्थियाें की जिला समाज कल्याण विभाग में फीडिंग चल रही है। पेंशनरों के सत्यापन में 302 अपात्रों को बाहर किया जा चुका है।


वर्जन
निकायों व खंड विकास अधिकारियों को पेंशनरों के चयन प्रस्ताव के लिए सितंबर में चिट्ठी भेजी गई थी। कहीं से भी प्रस्ताव नहीं आए हैं। 10 दिन पहले रिमाइंडर भी भेजा गया है। - ललिता यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed