फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   One killed, two injured as uncontrolled car overturns

अनियंत्रित कार पलटने से एक की मौत, दो घायल

Mon, 21 Feb 2022 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
One killed, two injured as uncontrolled car overturns
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। एक की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। तीसरा युवक खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

एटा जिले के धुमरी नगरिया कस्बा निवासी अक्षय (24), पड़ोस के ही अमन (22) और विशाल (27) के साथ फर्रुखाबाद शहर के पास किसी गांव में रिश्तेदारी में बरात में शामिल होने आ रहे थे। कार नयागांव थाना क्षेत्र के मई के पास पहुंची, तो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को निजी वाहन से लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां अमन को मृत घोषित कर दिया गया। घायल अक्षय की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। तीसरे घायल विशाल को उसके रिश्तेदार सिटी अस्पताल ले गए। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अमृतपुर से गन्ना लादकर हरदोई जनपद की रूपापुर चीनी मिल जा रहा ट्रक राजेपुर थाना क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे पर डबरी के पास सोमवार रात करीब आठ बजे पलट गया। इससे हाईवे पर जाम लग गया। कुछ ही देर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जानकारी मिलने पर जनपद शाहजहांपुर के थाना अल्लागंज की पुलिस व थाना राजेपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने क्रेन व जेसीबी की मदद से ट्रक व गन्ने को हाईवे से हटवाया। तब कहीं साढ़े नौ बजे के बाद जाम खुल सका। उसके बाद यातायात चालू हो सका। दुर्घटना में चालक बाल-बाल बच गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed