फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   One killed, seven injured as tempo overturned

Farrukhabad News: टेंपो पलटने से एक की मौत, सात घायल

Tue, 23 May 2023 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
One killed, seven injured as tempo overturned
कंपिल। अनियंत्रित टेंपो खाई में पलट गया। उसमें सवार आठ लोग घायल हो गए। सीएचसी ले जाते समय एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक महिला व बालक को लोहिया रेफर किया गया। मौत की खबर मिलते ही परिजन बिलखने लगे। चालक टेंपो लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गंगा टोला निवासी विष्णु दत्त शर्मा हलवाई का काम करता है। वह पड़ोसी जनपद बदायूं के गांव खिरिया में काम करके वापस लौट रहा था। टेंपो में महिलाओं समेत आठ लोग सवार थे। जैसे ही टेंपो कंपिल-अटैना मार्ग पर गांव शेखपुर की मोड़ के निकट पहुँचा। तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसमें सवार कोतवाली कायमगंज के गांव प्रेमनगर निवासी सरला, लौंग श्री, रामबेटी, कंपिल निवासी विष्णु दत्त , नारायण, कुल्लू, नन्हे उर्फ अवधेश व चालक शहजाद ख़ान घायल हो गए। पीछे से आ रहे एक अन्य टेंपो चालक ने सवारियों के सहयोग से सभी घायलों व टेंपो को खाई से बाहर निकाला। मौका पाकर चालक शहजाद टेंपो लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने थाना पुलिस और घायलों के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेज दिया। डाक्टर ने 55 बर्षीय विष्णु दत्त को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन बिलखने लगे। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed