फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   On the orders of the court, a case of fraud against seven including six named

Farrukhabad News: कोर्ट के आदेश पर छह नामजद समेत सात पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Fri, 03 Nov 2023 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
On the orders of the court, a case of fraud against seven including six named
फर्रुखाबाद। छह साल पूर्व खरीदी गई जमीन को कागजी हेरफेर करके दूसरे के नाम बैनामा करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर छह नामजद समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जालसाजों ने जिस दिन जमीन का बैनामा होना दिखाया, उस दिन पीड़ित जोधपुर में सेना में ड्यूटी कर रहा था।
विज्ञापन

हरदोई जिले के थाना अरवल के गांव धनियामऊ निवासी श्रीकांत ने कायमगंज के गांव पंछीनगला अकबरगंज निवासी सीमा देवी, उनके पति ज्ञान सिंह, हरदोई के पाली थाने के गांव निजामपुर निवासी समरपाल, शहर के मोहल्ला तिवारी गली निवासी जितेंद्र कुमार, मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला रकाबगंज खुर्द के सुमित दीक्षित, कादरीगेट थाने के गांव अमेठी कोहना निवासी विनय कुमार और एक अज्ञात व्यक्ति पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा कराया है।
विज्ञापन

कहा कि सेना में तैनात उनके पुत्र बालेश कुमार ने 12 सितंबर 2017 को पन्ना सिंह उर्फ दन्ना सिंह, अनिल उर्फ अमित कुमार निवासी भगुआ नगला से 3.80 लाख रुपये में जमीन का बैनामा कराया था। इसका दाखिल खारिज भी हो चुका है। इस दो जून को सीमा देवी ने कहा कि उन्होंने समरपाल से 11 मई 2022 को जमीन का बैनामा कराया है। जबकि उस दिन वह जोधपुर में सेना में ड्यूटी पर तैनात था। इसके बाद जमीन पर कब्जा का प्रयास किया। जांच में पता चला कि किसी ने बालेश का फोटो लगाकर फर्जी तरीके से समरपाल के नाम बैनामा कर दिया। इस फर्जीवाड़े में सभी आरोपी शामिल रहे। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed