{"_id":"689640fa8c003f88c401a08a","slug":"on-the-order-of-sp-report-was-filed-against-four-persons-including-her-husband-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-128056-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एसपी के आदेश पर पति समेत चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एसपी के आदेश पर पति समेत चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। एसपी के आदेश पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला ने दहेज में कार न देने पर मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप ससुरालीजन पर लगाया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहार निवासी जूली पुत्री कप्तान सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा, उसकी शादी 15 दिसंबर 2020 को गांव भगवंतपुर थाना बागवाला जिला एटा निवासी आनंद के साथ हुई थी। ससुरालीजन ने पति की सरकारी नौकरी बताई थी, लेकिन वे कहीं नौकरी नहीं करते हैं।
पति आनंद, ससुर अवधेश, सास और ननद स्कॉर्पियो की मांग करने लगे। विरोध पर 17 जुलाई को नशे में पति ने लोहे के पाइप से जूली को पीट दिया। हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी पर पिता और भाभी ने पुलिस से शिकायत की। मायके पक्ष का आरोप है कि पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर एसपी से शिकायत की। कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ल ने बताया कि एसपी के आदेश पर ससुरालीजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। (संवाद)