{"_id":"68681d80e94697d90f08dd7f","slug":"on-the-lines-of-haridwar-a-huge-statue-of-lord-shankar-will-be-installed-at-panchalghat-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-126406-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: हरिद्वार की तर्ज पर पांचालघाट पर लगेगी भगवान शंकर की विशाल मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: हरिद्वार की तर्ज पर पांचालघाट पर लगेगी भगवान शंकर की विशाल मूर्ति
Fri, 04 Jul 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचालघाट पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हरिद्वार की तर्ज पर भगवान शंकर की विशाल मूर्ति लगाई जाएगी। वहीं, म्यूजिकल फाउंटेन पार्क बनाने के साथ ही गंगा में बोट क्लब बनाने का प्रस्ताव भी दिया गया है।
पांचालघाट पर पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए सौंदर्यीकरण के साथ ही अन्य कार्य कराए जाने का प्रस्ताव है। हरिद्वार की तर्ज पर भगवान शंकर की विशाल मूर्ति लगाने के लिए पर्यटन मंत्री से मांग की गई थी। पर्यटन मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने भगवान शंकर की मूर्ति लगाने के लिए धर्मार्थ कार्य विभाग को प्रस्ताव देने के निर्देश दिए हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि उनकी मांग पर प्रतिमा लगाने की मौखिक स्वीकृति प्रभारी मंत्री ने दे दी है। वहीं पांचालघाट पर म्यूजिकल फाउंटेन और गंगा में बोट क्लब बनाने की मांग भी प्रभारी मंत्री से की गई। बताते चलें कि हरि की पौड़ी की तर्ज पर गंगा घाट का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दीप्ती वत्स ने बताया कि प्रभारी मंत्री के निर्देश पर प्रस्ताव बनाकर धर्मार्थ विभाग को भेज दिया गया है। चूंकि धर्मार्थ विभाग भी प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के पास है, इसलिए प्रस्ताव पास होने की संभावना अधिक है।