फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   On New Year happiness , prosperity , wish

नए साल पर सुख, समृद्धि की कामना

Fri, 01 Jan 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Fri, 01 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
On New Year happiness , prosperity , wish

फर्रुखाबाद। नववर्ष पर शहर में जश्न का माहौल रहा। लोगों ने मंदिरों में माथा टेककर सुख व समृद्धि की कामना की। साथ ही महाआरती में भी शामिल हुई। कुछ स्थानों पर केक काटकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गईं।

विज्ञापन


 शुक्रवार को मानव अधिकार संगठन की ओर से मोहल्ला अंबेडकर नगर नरकसा में जिलाध्यक्ष अमित कुमार सक्सेना के आवास पर नववर्ष पर कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष शबाना सिद्दीकी ने आए लोगों को नववर्ष की बधाई दी। इसके साथ ही मानवाधिकार के बारे में जानकारियां दीं।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अजमा अजीज, जिलाध्यक्ष अमित सक्सेना, अशोक सैनी, अजय गुप्ता, नीरज सिन्हा, विक्रम सिंह, ममता सक्सेना, बाबू खां, इलियास हुसैन, पंकज सक्सेना, दीपक मारवाड़ी, इमरान खान, इरफान अली, शादाब बख्श, इमलाक हुसैन, गौरव सक्सेना, अकील अंसारी, अतीक खान, मो. जावेद और मो. नसीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नंदी संकल्प सेना के अध्यक्ष विक्रांत अवस्थी ने बढ़पुर स्थित शीतला देवी मंदिर में महाआरती कर सभी के सुख, समृद्घि एवं वैभव की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी सौरभ शुक्ल, राजेश गुप्ता, नवल यादव, राजू, हर्षित कुमार, ऋषभ, मुन्ना, राहुल, विकास, सूरज और अर्जुन वर्मा आदि मौजूद रहे।


 वहीं, मोहल्ला बनखड़िया स्थित शर्मिष्ठा विद्यालय में बच्चों ने केक काटकर नववर्ष मनाया। इस दौरान हुई ग्रीटिंग प्रतियोगिता में अभिषेक प्रथम, लक्ष्मी राजपूत द्वितीय और सोनम श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका शर्मिष्ठा यादव, विवेक सिंह, स्नेहलता, मधुलिका सिंह और रजत कटियार आदि मौजूद रहे। नए साल पर फूलों की भी खूब बिक्री हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed