फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   OLS survey of airport will give wings to business

Farrukhabad News: हवाई पट्टी के ओएलएस सर्वे से व्यापार को लगेंगे पंख

Wed, 29 Nov 2023 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
OLS survey of airport will give wings to business
फर्रुखाबाद। जिले के मोहम्मदाबाद में 36 साल पहले बनी हवाई पट्टी को हवाई अड्डे में बदलने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। शासन ने आब्सटेकल लिमिटेशन सरफेस सर्वे (ओएलएस) कराने के लिए धन स्वीकृत कर दिया। यदि हवाई पट्टी का विकास हो जाता है, तो देश के विकसित शहरों और विदेश जाने के लिए कानपुर, बरेली, दिल्ली व लखनऊ के चक्कर नहीं लगाने होंगे। व्यापार जगत से जुड़े पूंजीपजियों का कहना है कि हवाई सेवा शुरू होने के बाद जिले के व्यापार को पंख लग जाएंगे।
विज्ञापन

जिले से सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे खुर्शीद आलम खान ने वर्ष 1987 में मोहम्मदाबाद में हवाई पट्टी का निर्माण कराया था। खुर्शीद आलम के बाद पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, उनके भाई शिवपाल सिंह यादव विमान से इसी हवाई पट्टी पर उतरते रहे। एक ही पट्टी होने के कारण यहां बड़े विमानों का उतरना असंभव है। जबकि जिले का वस्त्र छपाई उद्योग, जरदोजी माल का बड़ी मात्रा में विदेशों में निर्यात होता है।
विज्ञापन

जिले में नेशनल हाइवे और हवाई सेवा न होने की वजह से विदेशी कारोबारी यहां आने से कतराते हैं। ऐसे वक्त में यदि हवाई अड्डा बन जाता है, तो जिले के व्यापारी और निर्यातकों को इसका सीधा लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पर्यटकों की संख्या में भी होगी बढ़ोतरी
भगवान बुद्ध की धरती संकिसा में कई देशों के पर्यटकों का रोजाना ही तांता लगा रहता है। यहां माता बिसारी देवी का स्तूप और आसपास बने भगवान बुद्ध के कई मंदिरों में पूजा का दौर चलता है। देश के कई बड़े शहरों से महाभारत कालीन नगर कंपिल के अलावा शृंगीरामपुर, नीबकरोरी धाम में भी भक्तों का आना-जाना रहता है। इन लोगों को यहां आने में समय की बड़ी बचत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed