फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Old woman's death, allegation of setting her on fire

Farrukhabad News: वृद्धा की मौत, आग लगाने का आरोप

Tue, 19 Mar 2024 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Old woman's death, allegation of setting her on fire
फर्रुखाबाद। संदिग्ध हालात में झुलसी एक वृद्धा की मौत हो गई। भाई ने परिवार के लोगों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया। आरोपियों ने वृद्धा की जमीन पर निहास भरवा ली थी। भाई ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। महिला हिरासत में है। नायब तहसीलदार ने वृद्धा के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के गांव भरहेपुर निवासी ज्ञानदेवी (73) के कोई संतान नहीं थी। सोमवार सुबह वह अपने मकान के बाहर पड़े टिनशेड में सो रही थीं। अचानक उनके शरीर में आग लग गई। इससे वह चीख-पुकार करने लगी। आसपास के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। 80 फीसदी झुलसने से हालत गंभीर देख उन्हें रेफर कर दिया गया। नायब तहसीलदार सनी कनौजिया ने वृद्धा के एकांत में बयान दर्ज किए। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन वृद्धा को बाहर ले जाते कि दोपहर करीब एक बजे वृद्धा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे कन्नौज के गुरसहायगंज थाने के गांव तिलपई निवासी भाई छविनाथ ने बहन की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने तहरीर में कहा कि बहन के कोई संतान नहीं थी। उनकी जमीन पर परिवार के ही कुछ लोगों की बुरी नजर थी। उन्होंने अवैध कब्जा करने की नियत से नींव भरवा दी थी। इसका बहन ने विरोध किया, मगर वह नहीं माने। बहन के साथ मारपीट कर उन्होंने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पड़ोसियों ने चीख-पुकार सुनकर आग बुझाई। बयान और तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने एक नामजद महिला को हिरासत में ले लिया। उसके तीन बेटों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।

कन्नौज के थाना गुरसहायगंज के गांव तिलपई निवासी छविनाथ की तहरीर पर राजेपुर की मुन्नी देवी पत्नी दयाराम, उसके पुत्र कैलाश, सुनील व सोनू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed