फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Old woman unconscious in OPD's bathroom, pulled out

Farrukhabad News: ओपीडी के बाथरूम में वृद्धा बेहोश, बाहर निकाला

Wed, 19 Apr 2023 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 19 Apr 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Old woman unconscious in OPD's bathroom, pulled out
फर्रुखाबाद। पुत्र के साथ खांसी, जुकाम व बुखार की दवाई लेने आईं एक वृद्धा बाथरूम में बेहोश हो गईं। उनके काफी चोटें आईं। चीखने पर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों ने वृद्धा को बाहर निकाला। कुछ देर में पहुंचे पुत्र ने दवाई दिलवाई। कमालगंज निवासी रेखा वर्मा (60) अपने पुत्र निकेत वर्मा के साथ लोहिया अस्पताल की ओपीडी में बुखार, खांसी, जुकाम की दवा लेने आई थीं। पुत्र मां को बेंच पर बैठाकर किसी काम से चला गया। उसी समय रेखा अकेली बाथरूम चली गईं। वहां वह बेहोश होकर गिर गईं। काफी देर बाद उनकी चीख निकलने पर वहां खड़े अस्पताल कर्मी और होमगार्डों ने वृद्धा को बाहर निकाला। इसके बाद बेंच पर लिटा दिया। अचानक बेंच पलटने से वह फिर जमीन पर गिर गईं। उनकी रीढ़ की हड्डी में काफी चोटें आईं। कुछ ही देर में पहुंचे पुत्र निकेत ने डॉक्टरों को दिखाकर दवाई दिलाई। गनीमत रही कि वृद्धा की चीख निकल गई, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed