{"_id":"6712bff3b0c05eb8cd04376d","slug":"old-woman-strangled-to-death-over-drain-dispute-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-116773-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नाली के विवाद में वृद्धा की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नाली के विवाद में वृद्धा की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। नाली के विवाद में वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी गई। लेखपाल के नाली खुलवाने के बाद मौके पर विवाद हुआ था। परिजनाें ने पड़ोसी सहित छह लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
थाना क्षेत्र के गांव नयागांव निवासी श्रीपाल सिंह भदौरिया का पड़ोसी से नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों घरों का पानी एक ही नाली से जाता था। श्रीपाल सिंह के परिजनों ने पड़ोसी की नाली को बंद कर दिया। पड़ोसी ने इस संबंध में संपूर्ण समाधान दिवस व थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। अधिकारियों के आदेश पर लेखपाल उत्कर्ष दुबे शुक्रवार की शाम को मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों से बात करने के बाद बंद नाली को खुलवा दिया।
लेखपाल के जाने के बाद दोनों परिवारों में विवाद हुआ। इसमें श्रीपाल सिंह की पत्नी प्रेमा देवी (65) की मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसी व उसके पांच परिजनों पर मारपीट कर प्रेमा देवी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर एसडीएम अतुल कुमार, सीओ रविंद्र नाथ राय व एसओ योगेंद्र सोलंकी फाेरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुृंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष के लोगों ने नाली को बंद करने पर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने बताया कि ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे की बात भी सामने आ रही है। पूरे मामले में जांच कराई जाएगी। एसओ योगेंद्र सोलंकी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।