{"_id":"57ed55d54f1c1bf43157459a","slug":"old-woman-poured-acid-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा की हत्या कर तेजाब डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा की हत्या कर तेजाब डाला
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
जंगल की ओर लकड़ी बीनने के लिए गई वृद्धा की हत्या कर हत्यारों ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। गुरुवार की शाम खोजबीन के दौरान शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जांच की मांग की है।
थाना मऊदरवाजा के गांव रामपुर ढप्परपुर निवासी गंगादेवी (65) पत्नी छम्मनलाल बुधवार को गांव के महिलाओं के साथ लकड़ी बीनने के लिए जंगल की ओर गई थी। अन्य महिलाएं तो घर पर लौट आई लेकिन गंगादेवी नहीं लौटी।
परिवार के लोग उसकी खोजबीन करने में जुट गए। रात अधिक होने के कारण वह लोग उसकी खोजबीन नहीं कर पाए। गुरुवार को परिवार के लोग जंगल की ओर खोजबीन करने के लिए पहुंचे। दोपहर बाद महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
सूचना पर एसओ सुनील यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जानकारी गांव के लोगों से ली। मृतका के बेटे रामवीर ने पुलिस को बताया कि रोज की तरह मां लकड़ी बीनने के लिए गई थी। उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। वह कथावाचक है।
इसी से परिवार का गुजर बसर करता है। उनके पास केवल पांच बीघा जमीन हैं। एसओ ने बताया कि संभावना है कि पहले महिला की हत्या की गई इसके बाद उसके ऊपर तेजाब डाला गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।