फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Old woman fainted when she came to complain about encroachment

Farrukhabad News: कब्जा करने की शिकायत करने पहुंची वृद्धा हुई बेहोश

Fri, 25 Oct 2024 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Old woman fainted when she came to complain about encroachment
मोहम्मदाबाद। कब्जा करने की शिकायत करने कोतवाली आई वृद्धा बेहोश होकर गिर गई। पुलिस कर्मियों ने वृद्धा के चेहरे में पानी डालकर उसको होश में लाए। वृद्धा को ई-रिक्शे से घर भेजने के बाद पुलिस ने काम बंद करवा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव करथिया निवासी वृद्धा अंगूरी देवी ने 18 अक्तूबर को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि पड़ोसी दबंगई से उसकी जमीन पर कब्जा कर रहा है। पुलिस ने मौके पर जाकर काम बंद करवा दिया था। दूसरे पक्ष को कब्जा नहीं करने की हिदायत दी गई थी।
विज्ञापन

उसके बाद भी गुरुवार को दबंग पड़ोसी वृद्धा के कच्चे मकान को गिराकर कब्जा कर रहा था। ऐसे में अंगूरी देवी गांव से पैदल कोतवाली पहुंची और कब्जा करने के मामले में गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप से आई अंगूरी देवी बेहोश होकर गिर गई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला के चेहरे पर पानी डाला और उसके हाथ व पैर सहलाए। होश में आने पर वृद्धा को ई-रिक्शे से घर भेजा और कब्जा कर रहे लोगों का काम बंद करा दिया। (संवाद)द
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed