फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Old man riding a pickup killed in collision with bus, 10 injured

Farrukhabad News: बस की टक्कर से पिकअप सवार वृद्ध की मौत, 10 घायल

Fri, 08 Dec 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Old man riding a pickup killed in collision with bus, 10 injured
फर्रुखाबाद। कासगंज से जलालाबाद जा रही एक पिकअप में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। उसमें सवार एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। दो घायलों को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल से रेफर किया गया, जबकि एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। हादसे के बाद रोडवेज बस का चालक गाड़ी लेकर भाग गया।
विज्ञापन

कासगंज के गांव नगला टटी निवासी देशराज (60), अपने पुत्र हरिशंकर, गांव के नवाब सिंह (55), भरत सिंह (60), श्रीनिवास, सौरभ, माखन, लेखराज समेत 11 लोगों के साथ शाहजहांपुर के जलालाबाद से मूंगफली खरीदने पिकअप से जा रहे थे। बुधवार रात करीब 12 बजे बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चाचूपुर के पास पिकअप खड़ी की। उसी समय पीछे से आई रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे पिकअप आगे खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे चालक राजू समेत सभी सवार घायल हो गए। देशराज, नवाब सिंह व भरत सिंह को लोहिया अस्पताल लाया गया, जबकि घायल पप्पू को साथी निजी अस्पताल ले गए। करीब ढाई घंटे इलाज के बाद देशराज ने दम तोड़ दिया। नवाब सिंह व भरत सिंह को रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर देशराज की पत्नी देश कुमारी, पुत्र होटल सिंह, खुशीलाल और हरिशंकर, कमलेश, दानश्री का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि बस कानपुर डिपो की थी। हादसे के बाद रोडवेज बस का चालक गाड़ी लेकर भाग गया। वहीं ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और पिकअप वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed