फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Old man killed by beating with sticks for cutting grass

घास काटने पर लाठी-डंडों से पीटकर वृद्धा की हत्या

Thu, 16 Sep 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Old man killed by beating with sticks for cutting grass
घटनास्थल झोपड़ी के पास खड़ीं लज्जावती के परिवार की महिलाएं। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। गुलबाजनगर गांव में गुरुवार रात खेत से घास काटने पर लाठी डंडों व ईंट से पीटकर वृद्धा की हत्या कर दी गई। वृद्धा का पति भी गंभीर रूप से घायल है, उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटे ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों समेत नौ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गुलबाजनगर के लाखन सिंह गांव से करीब दो सौ मीटर दूर खेत में झोपड़ी डालकर रहते हैं। साथ में पत्नी लज्जावती (60) भी रहती थी। लाखन जानवर भी पाले हैं। तीन दिन पूर्व लाखन ने गांव के वीरेंद्र के खेत से घास काट ली थी। आरोप है कि वीरेंद्र ने गालीगलौज कर आगे से घास न काटने की चेतावनी दी थी। बुधवार सुबह फिर लाखन ने वीरेंद्र के खेत से घास काट ली। इस पर विवाद हुआ और शाम को देख लेने की धमकी देकर वीरेंद्र चला गया था।
विज्ञापन

रात करीब 10 बजे सोते समय वीरेंद्र और लज्जावती पर कुछ लोगों ने लाठी डंडों व ईंटों से हमला कर दिया। हमले में लज्जावती की मौत हो गई और लाखन गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखपुकार सुनकर गांव से परिवार के लोग पहुंचे तब तक हमलावर भाग चुके थे। परिजनों ने लाखन को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे सीओ सोहराब आलम व कायमगंज कोतवाली के इंस्पेक्टर संजय मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बेटे अनिल ने वीरेंद्र, देवेंद्र, अर्पित, सोनू, अमित उर्फ आलोक के खिलाफ बलवा, हत्या व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों समेत नौ लोगों को हिरासत मेें ले लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों और हिरासत में लिए गए अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।

लाज्जावती की फाइल फोटो। संवाद

लाज्जावती की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed