फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Old man injured by tempo overturning dies

Farrukhabad News: टेंपो पलटने से घायल वृद्ध ने दम तोड़ा

Wed, 01 May 2024 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Old man injured by tempo overturning dies
फर्रुखाबाद। धेवता के अन्नप्राशन संस्कार से लौटते वक्त ट्रैक्टर की टक्कर से पलटे टेंपो सवार घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना में 12 अन्य परिजन भी घायल हुए थे। एक महिला का कानपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कोेतवाली मोहम्मदाबाद के गांव मुड़गांव मजरा अबा पुखरी निवासी जबर सिंह की दहेलिया निवासी बेटी पूजा के पुत्र विराट का 28 अप्रैल को अन्नप्राशन संस्कार था। परिवार के 12 लोग कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। अन्नप्राशन के बाद सभी टेंपो से घर लौट रहे थे। दहेलिया मोड़ पर सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी थी। इससे टेंपो पलट गया था।
विज्ञापन

दुर्घटना में जबर सिंह (60), उनकी पुत्री हिमांशी (17) व शिवानी (16), रामनरेश की पुत्री रचना (17), किरन (16), बादाम सिंह की पत्नी मुन्नी देवी (50), राजकिशोर की पुत्री लक्ष्मी (7) तथा अजब सिंह आदि घायल हो गए l घायलों को पहले मोहम्मदाबाद सीएचसी ले जाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर जबर सिंह और मुन्नी देवी को लोहिया अस्पताल भेजा गया। घटना के दिन ही मुन्नी देवी को कानपुर रेफर कर दिया गया, जबकि जबर सिंह को सोमवार रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उन्हें ले जा रहे थे कि रास्ते में दम तोड़ दिया। रात 11 बजे जबर सिंह को दोबारा मृत अवस्था में परिजन लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed