{"_id":"63694c3a5813607cc66381d5","slug":"old-man-found-in-drain-farrukhabad-news-knp7271125196","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा का शव नाला में पड़ा मिला, लूट के बाद हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा का शव नाला में पड़ा मिला, लूट के बाद हत्या का आरोप
विज्ञापन
अमृतपुर। तीन दिन से लापता वृद्धा का शव सोमवार को सोता नाला में मिला। गले में अंगौछा कसा होने और कुंडल गायब होने से बेटे ने लूट के बाद हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव कुम्हरौर की निवासी की रामश्री (80) पांच नवंबर को घर से बकरियां चराने गईं थीं। शाम को बकरियां घर पहुंच गईं थीं।
पर रामश्री घर नहीं पहुंचीं। इस पर पुत्र भूरे व छोटेलाल ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार दोपहर को गांव के पास गंगा के सोता नाले में शव मिला, जिसकी शिनाख्त रामश्री के रूप में की गई।
सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुत्र भूरे ने बताया की मां के पास 4000 रुपये भी थे। पुत्र भूरे, पुत्री गुड्डी देवी ने हत्या कर शव सोता नाला में फेंके जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। सीओ रविंद्र नाथ राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।