फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Old man died in suspicious circumstances, dead body was taken out by breaking the door

Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत, दरवाजा तोड़कर निकाला शव

Wed, 12 Apr 2023 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Old man died in suspicious circumstances, dead body was taken out by breaking the door

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। शहर के एक मकान में रह रहे वृद्ध की संदिग्ध हालात में सोमवार शाम मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घुटने में एक पुरानी चोट मिली है। बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला बीबीगंज ठाकुरान निवासी अजेंद्र नाथ भारद्वाज (60) अपनी नौ साल की पुत्री बिट्टू के साथ रहते थे। पुत्री चार दिन पहले नानी के यहां कानपुर गई थी। वह मकान में अकेले थे। डेढ़ साल पहले कोविड काल में पत्नी की मौत हो गई थी। रात को उनकी साली अर्चना ने फोन किया, तो रिसीव नहीं हुआ। पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। काफी प्रयास के बाद मुख्य गेट तोड़कर अंदर गए। अजेंद्र बेड पर मृत अवस्था में पड़े थे। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मकान अंदर से लॉक था। किसी के भी अंदर प्रवेश की कोई गुंजाइश नहीं है। स्वाभाविक मौत हो सकती है। नाला सिम्तसुमाल निवासी भतीजे अंकित की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed