{"_id":"68dad810c34f50ab71011ef7","slug":"old-man-beaten-up-for-demanding-money-back-from-loan-dies-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-130703-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: उधारी के रुपये मांगने पर वृद्ध को पीटा, तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: उधारी के रुपये मांगने पर वृद्ध को पीटा, तोड़ दिया दम
Tue, 30 Sep 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो-31, मृतक आशाराम। स्रोत परिजन
फर्रुखाबाद। उधारी के रुपये मांगने पर समधी ने वृद्ध को मारपीट कर घायल कर दिया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी बधौआ निवासी गोविंददास श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा कि तिर्वा कोठी निवासी उसके बहन के ससुर ने पिता आशाराम (70) से पांच हजार रुपये उधार लिए थे। आशाराम ने समधी से कई बार रुपये मांगे, लेकिन उन्होंने वापस नहीं किए। गोविंददास ने आरोप लगाया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे समधी उनके घर पर आए और पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद समधी भाग गए।
परिजनों ने आशाराम को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान आशाराम की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोविंददास ने बताया कि उनकी बहन पूजा की शादी सात साल पहले होमगार्ड कॉलोनी निवासी ब्रजेश के साथ हुई थी। कुछ समय बाद ब्रजेश बहन से मारपीट करने लगा। इस पर बहन मायके में रहने लगी। फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।